आसरा कॉलोनी की गंदगी पर भड़की आरपीआई अठावले, कलेक्ट्रेट से नगर पालिका तक प्रदर्श

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • नाले-नालियां चोक, कूड़ा उठान नहीं होने का आरोप; जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • फैक्ट्री से कथित रासायनिक युक्त पानी छोड़े जाने की शिकायत, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कार्रवाई की मांग

रामपुर।

रिपोर्ट—शाहबाज़ खां, रामपुर

आसरा कॉलोनी में सफाई व्यवस्था को लेकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने मोर्चा खोल दिया। जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद सैफी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नगर पालिका और जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिला अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसके बाद नगर पालिका पहुंचकर भी नारेबाजी की और सफाई व्यवस्था को लेकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद सैफी ने आरोप लगाया कि आसरा कॉलोनी में जगह-जगह कूड़े-कचरे के ढेर लगे हैं और नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इसके अलावा नाले और नालियां भी चोक होने का आरोप लगाया गया।

शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं होने का आरोप

जुबैर अहमद सैफी का कहना है कि कॉलोनी की समस्याओं को लेकर नगर पालिका में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में तत्काल सफाई अभियान चलाकर नाले-नालियों की सफाई कराई जाए और नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि लोगों को गंदगी और जलनिकासी की समस्या से राहत दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण कर प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

कथित प्रदूषित पानी को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को ज्ञापन

आरपीआई अठावले की ओर से उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मुरादाबाद के क्षेत्रीय अधिकारी को भी ज्ञापन भेजा गया। इसमें फैजुल्ला नगर स्थित सुपरमिंट एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री से कथित तौर पर रासायनिक युक्त पानी छोड़े जाने की शिकायत की गई।

पार्टी ने मामले की जांच कराने, कथित प्रदूषण की रोकथाम के लिए कार्रवाई करने तथा जनहित में फैक्ट्री के लाइसेंस को लेकर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आसरा कॉलोनी की सफाई और प्रदूषण से जुड़ी शिकायतों पर प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।

विजुअल: कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, नारेबाजी, नगर पालिका में प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपते कार्यकर्ता।

बाइट: जुबैर अहमद सैफी, जिला अध्यक्ष, आरपीआई अठावले, रामपुर।

[wps_visitor_counter]