जन सुराज ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों का किया ऐलान

जन सुराज ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों का किया ऐलान
Author picture

प्रशांत किशोर ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में उतारे उम्मीदवार

पटना से संवाददाता,ब्यूरो हेड
अभिजीत कुमार झा

पटना। बिहार विधान परिषद के आगामी चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने रविवार को पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी के सूत्रधार एवं बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने प्रेस वार्ता के दौरान प्रत्याशियों की सूची जारी की।

यूपी में 35 IPS अफसरों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों की पुलिसिंग बदली

जन सुराज की ओर से घोषित उम्मीदवारों में दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एसपी राय, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रवींद्र यादव, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आफाक अहमद, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीश रंजन शामिल हैं।

*सारण शिक्षक सीट से आफाक अहमद को फिर मौका*

जन सुराज ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आफाक अहमद को दोबारा प्रत्याशी बनाया है। वहीं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दिव्या ज्योति को उम्मीदवार घोषित किया गया है। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक दिव्या ज्योति हाल ही में जन सुराज से जुड़ी हैं।

जनता दर्शन में दो गंभीर बीमार बच्चों के इलाज के लिए डीएम ने थमाए एक-एक लाख के चेक

*आठ निर्वाचन क्षेत्रों में होना है चुनाव*

बिहार विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल आठ सीटों पर आगामी चुनाव होना है। इनमें चार शिक्षक और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। जन सुराज ने फिलहाल पांच सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है।

रामपुर: शादी से इनकार पर युवती पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार

पार्टी की ओर से शेष तीन निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम बाद में घोषित किए जाने की जानकारी दी गई है। इनमें पटना स्नातक, तिरहुत स्नातक और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

*जन सुराज के घोषित उम्मीदवार*

निर्वाचन क्षेत्र उम्मीदवार

दरभंगा शिक्षक एसपी राय
दरभंगा स्नातक रवींद्र यादव
सारण शिक्षक आफाक अहमद
पटना शिक्षक दिव्या ज्योति
कोसी स्नातक रजनीश रंजन

Author:

[wps_visitor_counter]