महिला थाना में परिवार परामर्श केन्द्र, 17 पारिवारिक विवादों की हुई सुनवाई

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • 3 मामलों में कराया गया समझौता, 8 प्रकरणों में अगली तारीख तय
  • एक पत्रावली विधिक न्यायालय भेजी गई, एक मामला सीओ शाहबाद कार्यालय को भेजा गया

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर

रामपुर। पुलिस अधीक्षक रामपुर के आदेशानुसार महिला थाना रामपुर में परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन किया गया। केन्द्र में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों को लेकर दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई तथा आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराने का प्रयास किया गया।

परिवार परामर्श केन्द्र में काउन्सलर अवतार सिंह, नीना साहनी तथा प्रभारी अनु तोमर की मौजूदगी में मामलों की सुनवाई की गई। समिति द्वारा कुल 17 प्रकरणों को सुना गया। सुनवाई के दौरान 3 प्रार्थना पत्रों में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया, जबकि 4 प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिए गए।

वहीं, एक पत्रावली को विधिक न्यायालय के लिए प्रेषित किया गया तथा एक पत्रावली को अग्रिम कार्रवाई के लिए क्षेत्राधिकारी शाहबाद कार्यालय वापस भेजा गया। इसके अतिरिक्त 8 प्रार्थना पत्रों में अग्रिम तिथि निर्धारित की गई है, जिनमें आगामी सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास जारी रहेगा।

परिवार परामर्श केन्द्र के माध्यम से पारिवारिक विवादों को काउंसलिंग और आपसी संवाद के जरिए सुलझाने की दिशा में पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

[wps_visitor_counter]