अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण कार्य का सीडीओ ने किया निरीक्षण

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • चमरपुरा में रंग-रोगन व लिखाई का काम मिला अधूरा, शीघ्र पूरा कराने के निर्देश
  • काशीपुर में निर्माण पूर्ण, संबंधित विभाग को जल्द हस्तांतरित करने के निर्देश

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र ने मनरेगा योजना के अंतर्गत विकासखंड चमरौआ के ग्राम चमरपुरा और विकासखंड सैदनगर के ग्राम काशीपुर में निर्मित अन्नपूर्णा भवनों का निरीक्षण किया। दोनों भवनों का निर्माण प्रत्येक 8.46 लाख रुपये की धनराशि से कराया गया है।

चमरपुरा में मिला अवशेष कार्य

निरीक्षण के दौरान ग्राम चमरपुरा स्थित अन्नपूर्णा भवन में रंग-रोगन और लिखाई का कार्य अभी शेष पाया गया। इस पर सीडीओ ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि अवशेष कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि भवन का उपयोग समय से शुरू हो सके।

काशीपुर में निर्माण कार्य पूर्ण

वहीं ग्राम काशीपुर में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया। सीडीओ ने नवनिर्मित भवन को जल्द संबंधित विभाग को हस्तगत कराने के लिए सहायक अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने और संबंधित विभागों को भवन हस्तांतरित करने पर जोर दिया।

[wps_visitor_counter]