तहसील सदर बार एसोसिएशन चुनाव में ओम प्रकाश दुबे सचिव निर्वाचित

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • दो मतों से मिली जीत, राजीव यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष और होशियार सिंह राजपूत कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

मोहम्मद इसरार जिला संवाददाता फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद। तहसील सदर बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मतदान के बाद शाम को परिणाम घोषित किए गए। परिणाम सामने आते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने खुशी जताते हुए जश्न मनाया और निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

सचिव पद पर ओम प्रकाश दुबे उर्फ ओमू ने कांटे के मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी रविनेश यादव को महज दो मतों से पराजित किया। ओम प्रकाश दुबे को 52 मत मिले, जबकि रविनेश यादव को 50 मत प्राप्त हुए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजीव यादव ने जीत दर्ज की। उन्हें 56 मत मिले, जबकि जगवीर कुशवाह को 43 मत प्राप्त हुए। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर होशियार सिंह राजपूत निर्वाचित हुए। उन्हें 55 मत मिले, जबकि विकास सक्सेना को 47 मत प्राप्त हुए।

संयुक्त सचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। इसमें हेमराज सिंह राजपूत ने 51 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। अतुल शाक्य को 28 और अमित यादव को 22 मत मिले।

कोषाध्यक्ष पद पर राजेश वर्मा ने बाजी मारी। उन्हें 59 मत मिले, जबकि सुनील सक्सेना को 43 मत प्राप्त हुए।

अध्यक्ष समेत कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

चुनाव में अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। सदस्य पद पर राघव शुक्ला, अरविंद कुमार, अभिनय गुप्ता, रुकमंगल सिंह, सुधीर सक्सेना, मनोज यादव और सर्वेश कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए।

सचिव पद पर ओम प्रकाश दुबे उर्फ ओमू के निर्वाचित होने पर अतुल मिश्रा, देव प्रकाश अवस्थी, विपिन यादव, जुगुल किशोर मिश्रा, रामवीर शुक्ला और कुलदीप गंगवार समेत अन्य अधिवक्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

चुनाव समिति के अधिकारी देव प्रकाश अवस्थी, उमाशंकर कटियार, संजीव शाक्य, राहुल दीक्षित और अनीस सिंह ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में सहयोग के लिए सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।

[wps_visitor_counter]