- 2 पास विद्यार्थियों के लिए डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रम, सरकारी स्कॉलरशिप के साथ संस्थान भी देता है छात्रवृत्ति
सुरेश रहेजा जिला संवाददाता
बठिंडा, 17 सितंबर। पंजाब सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट (आईएचएम), बठिंडा में विद्यार्थियों को होटल एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर बनाने के लिए विभिन्न डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रम कराए जा रहे हैं। संस्थान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में +2 पास विद्यार्थियों को उपलब्ध पाठ्यक्रमों और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रिंसिपल-कम-एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जे) कंचन आईएएस ने बताया कि आईएचएम में विद्यार्थियों को होटल एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाता है। संस्थान में फूड प्रोडक्शन, फ्रंट ऑफिस, हाउसकीपिंग, फूड एंड बेवरेज सर्विस तथा बेकरी एंड कन्फेक्शनरी जैसे विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए होटल मैनेजमेंट में डिग्री कोर्स की सुविधा भी उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद विद्यार्थियों के लिए भारत के साथ-साथ विदेशों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकते हैं।
सरकारी सहायता के साथ आईएचएम की स्कॉलरशिप
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि पात्र विद्यार्थियों को सरकार की ओर से मिलने वाली स्कॉलरशिप के अलावा आईएचएम की ओर से भी छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इससे आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलती है।
डिग्री कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा जरूरी
होटल मैनेजमेंट के डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए विद्यार्थी का किसी भी विषय से +2 पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही नेशनल होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्निकल काउंसिल की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी है। वहीं विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किसी भी विषय से +2 उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
संस्थान की ओर से इच्छुक विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया और छात्रवृत्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आईएचएम से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
संपर्क: 97800-02223, 80540-03461, 79866-91275
वेबसाइट: IHM Bathinda�
रिपोर्ट : सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार एवं साहिल रहेजा


