वोटर जागरूकता को लेकर स्वीप टीम ने आयोजित किया कार्यक्रम

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और वोटर फॉर्म-6, 7 व 8 की दी जानकारी

सुरेश रहेजा जिला संवाददाता 

बठिंडा, 17 सितंबर। जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान के दिशा-निर्देशों के तहत तथा एसडीएम बठिंडा एस. अमनदीप सिंह मावी के नेतृत्व में स्वीप टीम की ओर से पंजाबी यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर पोस्टग्रेजुएट कॉलेज, बठिंडा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्वीप टीम ने विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं की भूमिका के बारे में जागरूक किया। गुरबख्श लाल ने विद्यार्थियों को नए मतदाता के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 तथा मतदाता विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संबंधित फॉर्म मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से भरे जा सकते हैं।

पोस्टर स्पीच प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

स्वीप टीम के सदस्य सुमित गोयल और जोनी सिंगला के नेतृत्व में पोस्टर स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मतदान के प्रति जागरूकता से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

फॉर्म-6, 7 और 8 की प्रक्रिया समझाई

कार्यक्रम में सुभाष चंद ने विद्यार्थियों को एकिनेट ऐप के उपयोग और उसके महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने फॉर्म-6 के जरिए नया वोट बनवाने, फॉर्म-7 के माध्यम से मतदाता सूची से नाम हटाने तथा फॉर्म-8 के जरिए मतदाता विवरण में संशोधन और वोट शिफ्ट करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई।

कार्यक्रम में मैडम लवनील, संगठन की इंचार्ज डॉ. श्वेता गर्ग, स्वीप टीम की सदस्य नीरू चावला, दीपक कुमार, डॉ. बलविंदर कौर, डॉ. राजिंदर सिंह, डॉ. रविंदर संधू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

— सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार, साहिल रहेजा

[wps_visitor_counter]