5 नवंबर को होगा रामलला मन्दिर में अक्षत पूजन, जानिए कब होगी प्राण प्रतिष्ठा

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • अक्षत पूजन होकर सम्पूर्ण भारत में भेजें जाएंगे अक्षत
  • 1 जनवरी से 15 जनवरी तक भारत के 5 लाख गांवों में बांटे जाएंगे अक्षत

हरिकेश उपाध्याय
अयोध्या:- काफी लंबे अरसे बाद भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में भगवान राम के मंदिर बनने का गौरव समूचे प्रदेश को मिल रहा है।भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही रामलला मंदिर के अक्षत पूजन किए जाने की तिथि निर्धारित हो चुकी है आने वाले 5 नवंबर 2023 को भगवान श्री राम के पवित्र मंदिर का अक्षत पूजन किया जाएगा। पूजित अक्षत संपूर्ण भारत में वितरित किए जाने के व्यवस्था बनाई जा रही है। पहले क्रम में भारत के 50 केंद्रों से श्री राम जन्मभूमि से जुड़े कार्यकर्ता अलग-अलग प्रदेशों व ग्रामीण अंचल तक अक्षत पहुंचने का काम करेंगे। इसके बाद यह भारत के लगभग 5 लाख गांव में वितरित किया जाएगा। बताते चलें कि यह अक्षत 1 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2024 तक वितरित किया जाएगा

यह भी पढ़े

https://nationstationnews.com/latest-news/4967/

कब होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान श्री राम जानकी समेत सभी भगवानों की प्राण प्रतिष्ठा प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक 22 जनवरी 2024 के दिन की जाएगी। क्योंकि इस इस दिन मृगसिरा नक्षत्र पड़ रहा है। मन्दिर के पुरोहितों के अनुसार मृगसिरा नक्षत्र प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें

https://nationstationnews.com/latest-news/5108/

फिरहाल प्राण प्रतिष्ठा का समय दोपहर 12:00 बजें निर्धारित किया गया है । बताते चलें कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही राम भक्त मंदिर में प्रभु श्री राम के दर्शन कर सकेंगे, फिलहाल अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य पूरे जोरों से चल रहा है। राम मंदिर के प्रथम चरण का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें

https://nationstationnews.com/latest-news/5116/

https://nationstationnews.com/latest-news/5020/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[wps_visitor_counter]