सीतापुर का ‘बेल्टकांड’: तीन सस्पेंड, वायरल वीडियो और राजनीति की गूंज

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • बेल्ट चली, कुर्सियाँ हिली: सीतापुर में हंगामा, तीन अधिकारी निलंबित
  •  वायरल वीडियो, शिक्षिका अवंतिका का नाम और राजनीति की एंट्री; मुख्यमंत्री ने दिया सख्त एक्शन

 

27 सितम्बर 2025

न्यूज़ डेस्क 
सीतापुर:-उत्तर प्रदेश के सीतापुर ज़िले का बेल्टकांड अब एक बड़े विवाद का रूप ले चुका है। एक साधारण विवाद से शुरू हुआ मामला अब वायरल वीडियो, राजनीतिक बयानबाज़ी और निलंबनों की लंबी लिस्ट तक पहुंच गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्रवाई करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अखिलेश सिंह को सस्पेंड कर दिया।

विवाद की शुरुआत: बेल्ट से हमला

23 सितम्बर को सीतापुर के BSA ऑफिस में अचानक हंगामा मच गया। आरोप है कि हेडमास्टर बृजेंद्र वर्मा ने BSA अखिलेश सिंह पर बेल्ट से हमला कर दिया। पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद हेडमास्टर को तत्काल निलंबित कर जेल भेज दिया गया।

ग्रामीणों का विरोध और बच्चों का बहिष्कार

हेडमास्टर की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय गांवों में विरोध शुरू हो गया। बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचीं बीजेपी विधायक आशा मौर्य का भी लोगों ने घेराव किया और हेडमास्टर को रिहा करने की मांग उठाई।

शिक्षिका अवंतिका का नाम और वायरल डांस वीडियो

मामले में नया मोड़ तब आया जब महिला शिक्षिका अवंतिका का नाम सामने आया। सोशल मीडिया पर BSA और अवंतिका की तस्वीरें और फिर एक कथित डांस वीडियो वायरल हुआ। इंटरनेट पर इसको लेकर जमकर बहस छिड़ गई।

हाजिरी कांड’ का ऑडियो लीक

इसके बाद एक ऑडियो क्लिप भी सामने आई, जिसमें कथित तौर पर BSA, हेडमास्टर से अवंतिका की बिना स्कूल आए हाजिरी लगाने को कहते सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो में हेडमास्टर जवाब देते हैं कि “एक दिन तो आ जाएं मैडम, लोग पूछते हैं।”

हेडमास्टर की पत्नी का आरोप

हेडमास्टर की पत्नी सीमा वर्मा, जो खुद भी शिक्षिका हैं, सामने आईं और आरोप लगाया कि उनके पति पर BSA दबाव बना रहे थे और अवंतिका की हाजिरी जबरन लगवाने को कह रहे थे।

राजनीति का एंगल

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने आरोप लगाया कि हेडमास्टर को घटना से पहले और बाद में पीटा गया, लेकिन CCTV फुटेज गायब है। उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री से जांच की मांग की।

अब तक तीन निलंबन

विवाद और लगातार बढ़ते दबाव के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSA अखिलेश सिंह को सस्पेंड कर दिया। इस तरह अब तक तीन लोग निलंबित हो चुके हैं —

  1. हेडमास्टर बृजेंद्र वर्मा
  2. शिक्षिका अवंतिका
  3. BSA अखिलेश सिंह

यह भी पढ़ें 

लखनऊ: रजिस्ट्रियों में फर्जीवाड़ा उजागर, एलडीए के सात अफसरों समेत 23 पर मुकदमा


https://nationstationnews.com/latest-news/5636/

अब सवाल

  • क्या ये सिर्फ एक विवाद था या किसी बड़े खेल की स्क्रिप्ट?
  • वायरल वीडियो और ऑडियो लीक के पीछे कौन है?
  • क्या जांच से और नए किरदार सामने आएंगे?

फिलहाल सीतापुर का ‘बेल्टकांड’ सोशल मीडिया से लेकर सत्ता के गलियारों तक गूंज रहा है और हर दिन एक नया मोड़ ले रहा है।

व्हाट्सएप पर फ़ॉलो करें 

Follow the Nation ‎Follow the Nation station news channel on WhatsApp:

https://whatsapp.com/channel/0029Va7KAnQGufJ3nPTdjp03

हम सिर्फ़ सच दिखाते है। और झूठी ख़बरों की क्लास लगाते है। बिना लौंग लपेट वाली खबरें पढ़ने के लिए nationstationnews.com पर लॉगिन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 0 9
Total Users : 107909
Total views : 131093