सरकारी दफ्तरों में नहीं रहती दिनभर बिजली, पूरे दिन गर्मी में बेहाल घूमती है जनता

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

 

  • रायबरेली के लालगंज कस्बे में उप निबंधन ऑफिस का है मामला 
  • बिना गर्मी के टिमटिमाते रहते हैं कंप्यूटर,बिना बिजली के बाधित हो जाते हैं काम 
  • पिछले दो सालों से नहीं है कोई पुरुषाहार, डीजी ध्वस्त फिर भी प्रशासन नहीं कर रहा इंतजाम 

 

गौरव श्रीवास्तव 

 

रायबरेली: मामला उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद के अंतर्गत आने वाले लालगंज कस्बे का है। जहां पर निबंधन कार्यालय पर बिजली विभाग की रोस्टिंग के दौरान कार्य करने हेतु जनरेटर की भी व्यवस्था नहीं है। कर्मचारियों से बात करने पर पता चला पिछले 2 साल पहले ही यहां पर मौजूद जनरेटर को अनुबंधित कंपनी ने ध्वस्त बताकर रिप्लेस करने की बात की थी। इसके बाद से लाचार प्रशासनिक व्यवस्था एवं जिम्मेदारों के खराब रवैया के कारण आज तक जनरेटर की व्यवस्था नहीं हो सकी है। वैसे भी निबंधन कार्यालय सरकार का सबसे अधिक राजस्व एकत्रित करने वाला विभाग माना जाता है, उसके बाद भी जनरेटर के उपलब्ध न होने के कारण अक्सर जमीन या स्टांप बिक्री करने वाले क्रेता विक्रेताओं को यहां से मायूस होकर अगले दिनों की डेट लेनी पड़ती है। बात करने के लिए जब जिम्मेदारों को तलाशा गया, तो शासकीय कार्यों का हवाला देकर सभी अधिकारी व्यस्त बताए गए। जिस तरीके से सरकार जनता के लिए नई-नई योजनाएं लाकर उनके हित साधने का काम करती रहती है। वैसे में प्रशासनिक चूक के चलते जनता को अनेक तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 

वन विभाग सड़कों के किनारे लगाएगा 1.14 करोड़ पौधे,सरकार ने जारी किया आदेश

जिससे एक तरफ राजस्व की वसूली में कमी तो हो ही रही है,बल्कि कार्यालय आकर अपनी संपत्तियों की क्रय विक्रय व स्टांप बिक्री करने वाले ग्राहकों को भी दो-चार होना पड़ता है। बताते चलें कि यह अव्यवस्था पिछले महीने दो महीने से नहीं, बल्कि सालों से बनी हुई है जिसके लिए जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियां से बचते हुए साफ तौर पर देखे जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 1 5
Total Users : 107915
Total views : 131103