वन विभाग सड़कों के किनारे लगाएगा 1.14 करोड़ पौधे,सरकार ने जारी किया आदेश

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  1. एक्सप्रेसवे के किनारे यूपीडा द्वारा लगाए जाएंगे 2.50 लाख पौधे
  2. वन महोत्सव के साथ ही वर्षा काल-2025 में लगाए जाएंगे पौधे
  3. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के समीप लगाए जाएंगे सर्वाधिक 1.20 लाख पौधे

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 60000, निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के समीप 40 हजार, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के समीप 20000 व आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के समीप लगाए जाएंगे 10000 पौधे

अभियान के लिए वन विभाग की 1901, उद्यान की 146, रेशम विभाग की 55 तथा 484 निजी समेत कुल 2586 पौधशालाओं में तैयार हुए 52.43 करोड़ पौधे

लखनऊ, 29 जूनः योगी सरकार धूमधाम से वन महोत्सव (1 से 7 जुलाई) मनाएगी। वन महोत्सव के साथ ही वर्षा काल-2025 में पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण महाभियान के नोडल (वन विभाग) ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। प्रदेश में पौधरोपण के लिए कुल 2586 पौधशालाओं में 52.43 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। वन विभाग सड़कों के किनारे 1.14 करोड़ पौधे लगाएगा। वहीं यूपीडा द्वारा एक्सप्रेसवे के समीप भी 2.50 लाख पौधरोपण किया जाएगा।

2586 पौधशालाओं में 52.43 करोड़ पौधे तैयार
वर्षा काल में 35 करोड़ पौधे के लिए 52.43 करोड़ पौधे तैयार कर लिए गए हैं। पौधरोपण महाभियान के नोडल वन विभाग ने अन्य विभागों के सहयोग से इसकी तैयारी की है।
विभाग पौधशाला पौधे
वन 1901 47.27 करोड़
उद्यान 146 1.55 करोड़
रेशम 55 44 लाख
निजी पौधशाला 484 3.17 करोड़

यूपीडा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के समीप करेगा सर्वाधिक 1.20 लाख पौधरोपण

पौधरोपण महाभियान-2025 के अंतर्गत नोडल वन विभाग द्वारा सड़क मार्ग के किनारे 1.14 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। वहीं एक्सप्रेसवे के किनारे भी बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी यूपीडा को सौंपी गई है। यूपीडा पांच एक्सप्रेसवे के समीप 2.50 लाख पौधरोपण कराएगा।

एक्सप्रेसवे लक्ष्य
बुंदेलखंड 1,20,000
पूर्वांचल 60,000
गंगा 40,000
गोरखपुर लिंक 20,000
आगरा-लखनऊ 10,000

मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप 35 करोड़ पौधरोपण के लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री जी ने इस संदर्भ में विभागीय अधिकारियों की भी बैठक ली थी। वन विभाग की तरफ से सड़कों के किनारे 1.14 करोड़ पौध लगाए जाएंगे। वहीं एक्सप्रेसवे के किनारे यूपीडा को 2.50 लाख पौधरोपण की जिम्मेदारी दी गई है। सभी के सहयोग से मिलकर उत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने की तरफ तेजी से अग्रसर हैं।
दीपक कुमार,मिशन निदेशक
पौधरोपण महाभियान-2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 2 0
Total Users : 107920
Total views : 131109