- स्कूल जाते समय स्कूटी पर हमला, मौके पर मौत
- 2023 में BPSC परीक्षा पास कर बनी थीं शिक्षिका
- रायबरेली की शिवानी वर्मा की अररिया में दर्दनाक हत्या
- बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, CCTV खंगाल रही पुलिस
ब्यूरों रिपोर्ट
धर्मेश कुमार
यह भी पढ़ें
बागपत DM अस्मिता लाल का अनोखा पहल—ठंड में ठिठुरते स्ट्रीट डॉग्स के लिए बनाए गए अनोखे शेल्टर होम
रायबरेली/अररिया :बिहार के अररिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां स्कूल जा रही एक महिला शिक्षिका की बुधवार सुबह बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान शिवानी वर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले की रहने वाली थीं। इस दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
यह भी पढ़ें
बागपत DM अस्मिता लाल का अनोखा पहल—ठंड में ठिठुरते स्ट्रीट डॉग्स के लिए बनाए गए अनोखे शेल्टर होम
स्कूल जाते समय रास्ते में रोकी गई स्कूटी
घटना सुबह उस समय हुई, जब 2023 में बीपीएससी परीक्षा पास कर नियुक्त हुई शिक्षिका शिवानी वर्मा अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। जैसे ही वह अररिया जिले के कन्हैली मध्य विद्यालय के पास पहुंचीं, तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। देखते ही देखते बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली लगते ही शिवानी सड़क पर गिर पड़ीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक शिवानी की मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें
2023 में बनी थीं बीपीएससी शिक्षिका
शिवानी वर्मा ने वर्ष 2023 में बीपीएससी की शिक्षक भर्ती परीक्षा पास की थी, जिसके बाद उनकी पोस्टिंग अररिया जिले के कन्हैली मध्य विद्यालय में हुई थी। करीब एक साल से वह यहां बतौर शिक्षिका अपनी सेवाएं दे रही थीं। परिवार के लोग इस खबर से सदमे में हैं।
पुलिस जांच में जुटी, बदमाशों की तलाश तेज
वारदात की सूचना मिलते ही अररिया पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें
पुलिस विभाग के दारोग़ा साहब ग़ायब,पुलिस ने किया 50 हज़ार इनाम घोषित
पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है—
- क्या यह लूट की नीयत से की गई हत्या थी?
- क्या निजी रंजिश या किसी पहचान वाले का हाथ है?
- क्या पेशे से जुड़ा कोई विवाद इसका कारण हो सकता है?
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रायबरेली में मातम, परिवार बदहवा
शिवानी के घर रायबरेली में कोहराम मच गया है। परिजनों का कहना है कि शिवानी ने कड़ी मेहनत करके बीपीएससी परीक्षा पास की थी और परिवार को उन पर गर्व था। उन्होंने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करे और सख्त सजा दिलाए।
यह भी पढ़ें
बिजली बिल राहत योजना शुरू आज़ से मूलधन में 25% की सीधी छूट, ब्याज पूरी तरह माफ़
फिलहाल इलाके में तनाव, सुरक्षा बढ़ाई गई
घटना के बाद अररिया जिले में शिक्षकों व स्थानीय लोगों में आक्रोश है। कई जगह शिक्षकों ने सुरक्षा की मांग की है। वहीं प्रशासन ने स्कूल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।




Total Users : 107915
Total views : 131103