फर्जी DSP बनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पूछताछ में खुली पूरी कहानी

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • पुरानी क्लासमेट की तलाश में DSP की वर्दी पहनकर घूम रहा था युवक
  • कैंसर पीड़ित होने का दावा,शक होने पर पुलिस ने पकड़ा

न्यूज़ डेस्क 

मऊ:उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पुलिस ने खुद को DSP बताकर घूम रहे फर्जी अधिकारी प्रभात पांडेय को गिरफ्तार किया है। मामला तब सामने आया जब बिना किसी सुरक्षा एस्कॉर्ट और आधिकारिक पहचान के एक व्यक्ति पुलिस वर्दी में घूमता नजर आया, जिस पर स्थानीय पुलिस को शक हुआ।

यह भी पढ़ें 

उत्तर प्रदेश में 21 IAS अधिकारियों का तबादला, प्रमोशन के बाद कई नई तैनातियां

पुलिस द्वारा रोके जाने और पूछताछ करने पर उसकी कहानी धीरे-धीरे खुलती चली गई। जांच में पता चला कि प्रभात पांडेय किसी भी पुलिस सेवा में कार्यरत नहीं है, बल्कि वह खुद को DSP बताकर लोगों पर रौब गांठ रहा था।

पूछताछ के दौरान प्रभात पांडेय ने पुलिस को बताया कि वह कैंसर पीड़ित है और अपनी पुरानी क्लासमेट की तलाश में मऊ आया था। इसी दौरान उसने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी, ताकि लोग उस पर भरोसा करें और जानकारी आसानी से मिल सके।

यह भी पढ़ें 

रायबरेली : लालगंज तहसील में तैनात कानूनगो रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी परिस्थिति में पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को अधिकारी बताना कानूनन अपराध है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि उसने इससे पहले कहीं और इस तरह की हरकत तो नहीं की और वर्दी कहां से हासिल की।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध तरीके से खुद को अधिकारी बताता नजर आए, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

यह भी पढ़ें 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025-26 का नोटिफिकेशन जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 1 4
Total Users : 107914
Total views : 131100