प्रयागराज में UPPSC दफ्तर के सामने छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • प्रयागराज में UPPSC कार्यालय के बाहर प्रतियोगी छात्रों का प्रदर्शन
  • PCS प्री 2024 और RO–ARO प्री 2023 रिजल्ट को लेकर बढ़ा आक्रोश
  • फाइनल आंसर की और अंक सार्वजनिक करने की मांग

प्रयागराज :मंगलवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) कार्यालय के सामने सैकड़ों प्रतियोगी छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए जब पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई। आरोप है कि पुलिस ने कई छात्रों को जबरन घसीटते हुए वहां से हटाया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 

https://nationstationnews.com/breaking-news/6912/

क्या है पूरा मामला

दरअसल, छात्र PCS प्री 2024 और RO–ARO प्री 2023 परीक्षा को लेकर लंबे समय से असमंजस में हैं। उनका कहना है कि आयोग ने अभी तक इन परीक्षाओं की फाइनल आंसर की जारी नहीं की है, जिससे परिणाम को लेकर पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी मांग को लेकर छात्र UPPSC कार्यालय पहुंचे और शांतिपूर्ण धरना शुरू किया।

छात्रों की प्रमुख मांगें

छात्रों ने आयोग से मांग की है कि—

  • PCS प्री 2024 और RO–ARO प्री 2023 की फाइनल आंसर की तुरंत जारी की जाए
  • पास और फेल सभी अभ्यर्थियों के अंक सार्वजनिक किए जाएं
  • रिजल्ट प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए

यह भी पढ़ें 

https://nationstationnews.com/breaking-news/6908/

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि प्रारंभिक उत्तर कुंजी में कई आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं, लेकिन आयोग ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि किन आपत्तियों को स्वीकार किया गया और किन्हें खारिज।

पुलिस से झड़प, हिरासत का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब छात्रों की संख्या बढ़ने लगी तो पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की। इसी दौरान छात्रों और पुलिस के बीच बहस तेज हो गई, जो बाद में झड़प में बदल गई। आरोप है कि पुलिस ने कुछ छात्रों को बलपूर्वक उठाकर दूर ले गई। हालांकि पुलिस की ओर से इसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कार्रवाई बताया गया है।

यह भी पढ़ें 

https://nationstationnews.com/latest-news/6905/

छात्रों का आरोप

छात्रों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की गई। कई छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे आंदोलन जारी रखेंगे।

आयोग की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल UPPSC की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, इस घटना के बाद प्रतियोगी छात्रों में नाराजगी और बढ़ गई है। अब सभी की निगाहें आयोग के अगले कदम और फाइनल आंसर की व रिजल्ट से जुड़ी घोषणा पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें 

https://nationstationnews.com/crime/6900/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[wps_visitor_counter]