चलती वैन में महिला से गैंगरेप, 2 हिरासत में

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • लिफ्ट देने के बहाने बैठाया, तीन घंटे तक घुमाया, फिर सड़क पर फेंककर फरार
  • चलती वैन में बर्बरता; सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचे आरोपी

न्यूज़ डेस्क 
फरीदाबादशहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फरीदाबाद में चलती वैन में एक महिला से गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि लिफ्ट देने के बहाने महिला को वैन में बैठाया गया, इसके बाद आरोपियों ने उसे करीब तीन घंटे तक शहर और हाईवे पर घुमाया और वारदात को अंजाम देने के बाद सड़क पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें 

लखनऊ में 13 हजार रुपये रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, पीड़िता देर रात अपने गंतव्य की ओर जा रही थी, तभी एक वैन सवार युवकों ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की। भरोसा कर महिला जैसे ही वैन में बैठी, आरोपी रास्ता बदलकर उसे सुनसान इलाकों की ओर ले गए। आरोप है कि चलती वैन में ही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

सड़क पर फेंककर भागे आरोपी

वारदात के बाद आरोपियों ने महिला को चलती वैन से सड़क पर धक्का देकर फेंक दिया। गंभीर हालत में पड़ी महिला को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक, महिला को गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें सक्रिय हुईं। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 

कांशीराम आवास योजना में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, 42 आवासों में रहने वालों को नोटिस

मुकदमा दर्ज, जांच जारी

पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों और रात के समय महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 

मुरादाबाद में रेलवे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर बवाल, चार घंटे चला हंगामा, तीन दुकानें सील

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 1 4
Total Users : 107914
Total views : 131099