- पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत, शाम को करवा माता की पूजा
- चंद्र दर्शन के साथ होगा व्रत पूर्ण
न्यूज़ डेस्क
करवा चौथ 2025 का महत्व
आज पूरे देश में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को करवा माता की पूजा और करवा चौथ कथा सुनने के बाद, चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है।
देशभर में कब दिखाई देगा करवा चौथ का चांद
आज रात देश के अलग-अलग हिस्सों में करवा चौथ का चांद शाम 7:40 बजे से 9:00 बजे के बीच दिखाई देगा।
पंचांग के अनुसार औसतन रात 08:13 बजे चांद निकलने का अनुमान है।
आपके शहर में चांद निकलने का समय
शहर. चांद का समय
दिल्ली
रात 08:13
नोएडा
रात 08:13
मुंबई
रात 08:55
कोलकाता
रात 07:41
चंडीगढ़
रात 08:08
पंजाब
रात 08:10
जम्मू
रात 08:11
लुधियाना
रात 08:11
देहरादून
रात 08:04
शिमला
रात 08:06
पटना
रात 07:48
लखनऊ
रात 08:02
यह भी पढ़ें👇🏻
नई दिल्ली: “भारत को सज़ा नहीं देना चाहते, बल्कि साझेदारी बढ़ाना चाहते हैं” – अमेरिकी ऊर्जा मंत्री
कानपुर
रात 08:06
प्रयागराज
रात 08:02
इंदौर
रात 08:33
भोपाल
रात 08:26
अहमदाबाद
रात 08:47
चेन्नई
रात 08:37
बेंगलुरु
रात 08:48
जयपुर
रात 08:22
रायपुर
रात 07:52
यह भी पढ़ें
*गोरखपुर सैनिक स्कूल पर लगा दाग – शिक्षक भर्ती और निर्माण में धांधली की आशंका – Nation Statio
गोरखपुर सैनिक स्कूल पर लगा दाग – शिक्षक भर्ती और निर्माण में धांधली की आशंका
करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त
करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त आज शाम 5:46 बजे से रात 7:02 बजे तक रहेगा।
इस अवधि में महिलाएं सोलह श्रृंगार कर करवा माता की पूजा और गणेश जी की आराधना करेंगी।
पूजन के बाद करें आरती
गणेश जी की आरती
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
एकदन्त दयावन्त चारभुजाधारी,
माथे पर तिलक सोहे मूसे की सवारी॥
पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा,
लड्डुअन का भोग लगे सन्त करें सेवा॥
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा॥
करवा माता की आरती
ॐ जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया॥
सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी,
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी॥
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती,
दीर्घायु पति होवे, दुख सारे हरती॥
होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे,
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे॥
करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे,
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे॥
आज रात जब आसमान में करवा चौथ का चांद निकलेगा, हर सुहागिन की निगाहें उसी ओर टिकी होंगी।
करवा माता की पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर और पति के हाथों से जल ग्रहण कर महिलाएं अपना व्रत पूर्ण करेंगी।
यह भी पढ़ें 👇🏻




Total Users : 107914
Total views : 131099