- शाहजहांपुर पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर की वर्दी के साथ पकड़ा
- अमीर घर की लड़की को पटाने के लिए 5 साल तक ‘नकली दरोगा’ बना घूमता रहा युवक
शाहजहांपुर:-उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को सब-इंस्पेक्टर की वर्दी और कैप के साथ कार में पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि आरोपी गौरव शर्मा नाम का युवक पिछले 5 साल से नकली दरोगा बनकर लोगों पर रौब झाड़ रहा था।
यह भी पढ़ें
https://nationstationnews.com/latest-news/6048/
लखीमपुर में पोस्टिंग का झूठ—ASP ने जाँच कराई तो पकड़ा गया झूठ
वाहन चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने गौरव से उसके पहचान पत्र और तैनाती की जानकारी मांगी, तो उसने बताया कि उसकी पोस्टिंग लखीमपुर खीरी में है।
संदेह होने पर पुलिस ने तुरंत ASP दीक्षा भावरे के माध्यम से डिपार्टमेंटल वेरिफिकेशन कराया। जाँच में खुलासा हुआ कि लखीमपुर में इस नाम का कोई भी सब-इंस्पेक्टर तैनात ही नहीं है।
इसके बाद युवक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई।
यह भी पढ़ें
https://nationstationnews.com/crime/6043/
“शादी नहीं हो रही थी… इसलिए वर्दी पहन ली” – आरोपी का स्वीकारोक्ति
पूछताछ में गौरव शर्मा ने चौंकाने वाली वजह बताई। उसने कहा कि उसकी शादी कई सालों से नहीं हो रही थी।
इसके बाद उसने खाकी वर्दी खरीद ली और खुद को दरोगा बताकर लोगों पर रौब झाड़ने लगा।
यह भी पढ़ें
https://nationstationnews.com/crime/6040/
गौरव के मुताबिक,
- वह एक अमीर घर की लड़की और उसके परिवार को इम्प्रेस कर रहा था,
- ताकि खुद को सरकारी अफसर बताकर शादी तय कर सके,
- वर्दी पहनकर उसे टोल टैक्स भी नहीं देना पड़ता था,
- लोग उसकी बात को बिना सवाल मान लेते थे।
5 साल तक बना रहा ‘नकली दरोगा’
जाँच में पता चला कि गौरव पिछले पाँच साल से दरोगा बनकर घूम रहा था।
कई जगह उसने वर्दी पहनकर अपनी एक ‘असली अफसर’ वाली छवि बनाई और आसपास के लोगों को धोखे में रखा।
यह भी पढ़ें
https://nationstationnews.com/politics/6030/
असली पुलिस ने भेजा जेल
शाहजहांपुर पुलिस ने तुरंत उसके खिलाफ धोखाधड़ी, वर्दी का दुरुपयोग और प्रतिरूपण (Impersonation) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वर्तमान में आरोपी को जेल भेज दिया गया है और उसकी कार व वर्दी भी कब्जे में ले ली गई है।
यह भी पढ़ें
https://nationstationnews.com/breaking-news/6037/



