लखनऊ में घने कोहरे और शीतलहर के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 9 बजे के बाद ही लगेंगी कक्षाएं

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • शीतलहर व घने कोहरे को देखते हुए डीएम लखनऊ का आदेश
  • कक्षा 1 से 12 तक सुबह 9 बजे के बाद ही शुरू होंगी सभी स्कूलों की कक्षाएं

लखनऊ।जनपद लखनऊ में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी लखनऊ ने सभी बोर्ड के स्कूलों के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अब शिक्षण कार्य सुबह 9 बजे के बाद ही शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 

https://nationstationnews.com/politics/6929/

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में शीतलहर और घना कोहरा बना रह सकता है, जिससे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को अत्यधिक ठंड और कोहरे में स्कूल आने-जाने से होने वाली परेशानियों से बचाया जा सके।

यह आदेश जनपद लखनऊ के अंतर्गत संचालित सभी बोर्डों—सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड एवं अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें और किसी भी स्थिति में सुबह 9 बजे से पहले कक्षाओं का संचालन न करें।

यह भी पढ़ें 

https://nationstationnews.com/breaking-news/6912/

जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि आदेश की प्रमाणिकता जनपद की आधिकारिक वेबसाइट http://lucknow.nic.in पर देखी जा सकती है। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनाकर ही स्कूल भेजें और मौसम से जुड़ी किसी भी नई सूचना पर ध्यान दें। जरूरत पड़ने पर आगे भी मौसम की स्थिति के अनुसार निर्णय लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 

https://nationstationnews.com/breaking-news/6908/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[wps_visitor_counter]