- एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए टेस्टिंग शुरू, AI की मदद से पहचाने जाएंगे संभावित स्कैम वाले मैसेज
एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए फीचर की टेस्टिंग शुरू, एआई की मदद से पहचाने जाएंगे संदिग्ध संदेश
नई दिल्ली। ऑनलाइन ठगी और साइबर स्कैम के बढ़ते मामलों के बीच व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए राहत भरी खबर है। इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए एक नए स्कैम अलर्ट फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर का उद्देश्य अनजान कॉन्टैक्ट्स से आने वाले संभावित संदिग्ध संदेशों की पहचान कर यूजर्स को समय रहते सतर्क करना है।
लखनऊ: CM योगी से जयंत चौधरी की शिष्टाचार भेंट, कल बहराइच में रेल सेवा की देंगे बड़ी सौगात
एआई की मदद से होगी संदिग्ध मैसेज की पहचान
जानकारी के मुताबिक, नया फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद से काम करेगा। यह अनजान कॉन्टैक्ट से आने वाले मैसेज में मौजूद संदिग्ध पैटर्न की पहचान करने में मदद करेगा। यदि किसी संदेश में स्कैम या धोखाधड़ी की आशंका दिखाई देती है, तो यूजर को चैट के भीतर ही अलर्ट दिया जा सकता है।
चैट के अंदर ही दिखेगा अलर्ट
इस फीचर की खास बात यह है कि यूजर को संदिग्ध मैसेज के बारे में चेतावनी चैट के भीतर ही मिल सकती है। इससे यूजर किसी लिंक पर क्लिक करने, निजी जानकारी साझा करने या संदिग्ध व्यक्ति के साथ आगे बातचीत करने से पहले सावधान हो सकेगा।
साइबर ठगी रोकने की दिशा में अहम कदम
आजकल साइबर अपराधी व्हाट्सऐप के जरिए फर्जी नौकरी, निवेश, बैंकिंग, लॉटरी और अन्य आकर्षक ऑफर के नाम पर लोगों को निशाना बनाते हैं। ऐसे में संदिग्ध संदेशों की शुरुआती पहचान और तत्काल चेतावनी यूजर्स को संभावित ठगी से बचाने में मदद कर सकती है।
बस्ती में थाना प्रभारी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला शव
फिलहाल यह फीचर एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए टेस्टिंग चरण में है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे आम यूजर्स के लिए कब और किस रूप में जारी किया जाएगा, इसकी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।





Total Users : 124522
Total views : 156882