लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती-2025 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए 8 सितंबर से प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। अब अभ्यर्थियों की दौड़ 14 सितंबर 2026 से शुरू होगी।
41,424 पदों पर भर्ती, एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थी मैदान में
होमगार्ड के 41,424 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत करीब एक लाख से अधिक अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा प्रदेश के 15 केंद्रों, जिनमें 14 पीएसी वाहिनियां और एक पुलिस लाइन शामिल है, पर कराई जाएगी।
पुराना एडमिट कार्ड रद्द, नया डाउनलोड करना जरूरी
अभ्यर्थियों के लिए सबसे अहम बात यह है कि पहले जारी किए गए प्रवेश पत्र अब मान्य नहीं होंगे। संशोधित एडमिट कार्ड 7 सितंबर से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई है। अभ्यर्थियों को नए प्रवेश पत्र में दर्ज परीक्षा केंद्र, तारीख और समय के अनुसार ही पहुंचना होगा।
यानी बारिश ने सिर्फ तारीख नहीं बदली, अभ्यर्थियों की तैयारी का पूरा शेड्यूल एक सप्ताह आगे खिसक गया है। अब 14 सितंबर से मैदान में पसीना बहाना होगा।
*यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, बने अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल*
यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, बने अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल



