नए सदस्यों को जोड़ने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठन मजबूत करने पर जोर

रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता

रामपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक गंगा मंडप, सिविल लाइंस में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और अधिक से अधिक नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष सदस्यता अभियान चलाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान संगठन में नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान कर और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में क्षेत्रीय संगठन मंत्री सरिता बिश्नोई, क्षेत्रीय मंत्री मनु सक्सेना, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीना अग्रवाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष नीलम सिंगल, जिला संगठन मंत्री लता रानी अग्रवाल, जिला मंत्री विजय रस्तोगी, नगर संगठन मंत्री अंकुर राठौर तथा नगर महामंत्री ताहिरा शामिल रहीं।

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर जोर

क्षेत्रीय संगठन मंत्री सरिता बिश्नोई ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाया जाएगा। समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके।

वहीं, क्षेत्रीय मंत्री मनु सक्सेना ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाना जरूरी है। उन्होंने अधिक से अधिक व्यापारियों और नए लोगों को संगठन से जोड़कर संगठन की ताकत बढ़ाने पर जोर दिया।

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा

बैठक में आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश रस्तोगी, जिला महिला अध्यक्ष नेहा रस्तोगी, जिला युवा अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष ऋचा अग्रवाल, जिला महामंत्री हरिओम जोशी, नगर अध्यक्ष जोगा सिंह संधू, नगर युवा अध्यक्ष आशीष सक्सेना, सरोज भाटिया, अंकुर राठौर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

[wps_visitor_counter]