- हाजी सादिक बोले—निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर मेहनती कार्यकर्ताओं को दी जाएगी जिम्मेदारी
- मोहम्मद उस्मान ने कहा—किसान, मजदूर, गरीब और युवाओं के लिए काम कर रहा राष्ट्रीय लोकदल
रामपुर, उत्तर प्रदेश। रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता।
रामपुर में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक दुर्गा नगला जीरो पॉइंट स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। प्रदेश महासचिव हाजी सादिक के नेतृत्व में हुई बैठक के दौरान ग्राम पंचायत दुर्ग नगला निवासी सफदर अली पुत्र सफी अहमद को राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश महासचिव हाजी सादिक ने कहा कि जनपद रामपुर में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जाएगा और मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी में जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब उनके नेतृत्व में संगठन के कार्यों में पारदर्शिता रखी जाएगी और किसी भी तरह के फर्जी काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मोहम्मद उस्मान ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसान और मजदूरों से जुड़ी पार्टी है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी किसानों, गरीबों और मजदूरों के हितों के लिए काम कर रही है। साथ ही युवाओं और महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है।
बैठक में संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर जुबेर अहमद, ग्राम प्रधान पति जफर हुसैन, माशूक अली, रिक्शा यूनियन अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय लोकदल से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता, रामपुर
Nation Station News | nationstationnews.com



