- संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने सौंपी जिम्मेदारी, 13 नवंबर को औपचारिक रूप से ग्रहण किया कार्यभार
रामपुर। ऐतिहासिक रामपुर रज़ा लाइब्रेरी के निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में अजीत कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से केंद्रीय सचिवालय ग्रंथागार, नई दिल्ली के निदेशक अजीत कुमार को रामपुर रज़ा लाइब्रेरी के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजीत कुमार ने 13 नवंबर 2026 को रामपुर रज़ा लाइब्रेरी के निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस संबंध में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रामपुर रज़ा लाइब्रेरी देश की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों में शामिल है। यहां दुर्लभ पांडुलिपियों, ऐतिहासिक पुस्तकों और महत्वपूर्ण साहित्यिक संग्रहों का संरक्षण किया जाता है। ऐसे में निदेशक के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी मिलने को लाइब्रेरी के प्रशासनिक संचालन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



