- लालगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर हादसा, चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई जान
- गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, जीआरपी ने शुरू की मामले की जांच
रायबरेली। पारिवारिक कलह से परेशान बताए जा रहे एक युवक ने लालगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। चालक ने युवक को ट्रैक पर देखते ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल की पहचान अजय सरोज के रूप में हुई है। वह कानपुर के कल्याणपुर का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
गंभीर रूप से घायल अजय सरोज को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
जीआरपी ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस युवक के ट्रेन के सामने आने के कारणों और पारिवारिक विवाद से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
3 साल के मासूम के अपहरण की गुत्थी सुलझी, पिता ही निकला साजिशकर्ता



