- एक पल की चूक, उजड़ गया परिवार… ट्रेन हादसे में युवक की मौत
- राधा गंज में मातम… पप्पू जायसवाल के छोटे बेटे की ट्रेन से कटकर मौत
- 20 साल की उम्र में थम गई जिंदगी, ट्रेन हादसे ने छीनी परिवार की खुशियां
अमन प्रताप सिंह
उन्नाव। जनपद के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत राधा गंज बिहार में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में 20 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की पहचान पार्थ उर्फ ओम (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो राधा गंज बिहार निवासी पप्पू जायसवाल के छोटे पुत्र थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी कारणवश वह रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
युवा पुत्र की असमय मृत्यु से परिवार गहरे सदमे में है। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग शोकाकुल परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।
1.25 लाख LPG कनेक्शन होंगे सस्पेंड? गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए सरकार की नई गाइडलाइन जानिए
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।





Total Users : 113142
Total views : 141077