लखनऊ में बार चुनाव का बिगुल, 11 से 15 मार्च तक चलेगा मतदान

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • लखनऊ बार चुनाव 2026: 11 से 15 मार्च तक होगा मतदान
  • हाईकोर्ट परिसर में तैयारियां पूरी
  • सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आयोजित हो रहा चुनाव

उत्तर प्रदेश में ड्रोन एवं क्वांटम आधारित एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी निवेश को मिलेगा नया आयाम।

लखनऊ। राजधानी में अधिवक्ताओं के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित बार चुनाव की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश का चुनाव 11 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाली इस मतदान प्रक्रिया में लखनऊ जनपद के अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

चुनाव का आयोजन इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ परिसर में किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 16 फरवरी 2026 के आदेश के अनुपालन में संपन्न कराई जा रही है।

https://youtube.com/shorts/DF4o2EFV5r4?feature=share

हाईपॉवर इलेक्शन कमेटी के निर्देशानुसार मतदान लगातार पांच दिनों तक चलेगा। मतदान स्थल के रूप में आडिटोरियम हॉल (अवध बार एसोसिएशन कैंटीन के निकट) को चिन्हित किया गया है। इसके अतिरिक्त अवध बार एसोसिएशन लाइब्रेरी के पास स्थित हॉल में भी मतदान की व्यवस्था की गई है, ताकि अधिवक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बदलती लाइफस्टाइल ने 20 से 50 साल के लोगों को क्यों बना दिया ‘रिस्क जोन’ का हिस्सा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट 

निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए चुनाव पर्यवेक्षक और निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में पूरी व्यवस्था रहेगी। सभी प्रत्याशियों और अधिवक्ताओं से शांतिपूर्ण सहयोग की विशेष अपील की गई है, ताकि लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

https://www.instagram.com/reel/DVG1nkVE61K/?igsh=MXQyMWw4eWhvdDgzaQ==

बार चुनाव को लेकर अधिवक्ता समुदाय में उत्साह का माहौल है और आगामी दिनों में चुनावी सरगर्मी तेज होने की संभावना है।

Our Visitor

1 0 7 9 0 9
Total Users : 107909
Total views : 131093