
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने अंतरराज्यीय डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पंजाब और राजस्थान से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी भारतीय सेना के एक सेवानिवृत्त कर्नल से 15 लाख रुपये से अधिक की कथित साइबर ठगी के मामले में की गई है।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे टेलीग्राम के माध्यम से बैंक खाते हासिल करते थे। इसके बाद इन बैंक खातों को कंबोडिया और संयुक्त अरब अमीरात में बैठे साइबर ठगों को उपलब्ध कराया जाता था। इन खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में स्थानांतरित करने के लिए किया जाता था।
रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, परिवहन निगम ने कसी कमर
जांच के दौरान पुलिस को एक ऐसे बैंक खाते का पता चला, जो देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दर्ज 17 साइबर अपराध शिकायतों से जुड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार, इन शिकायतों की जांच में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन सामने आए हैं। इससे गिरोह के अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका और मजबूत हुई है। https://www.facebook.com/share/v/1BHsWVwxmi/
एआई अवसरों का नया द्वार, जरूरत है जागरूकता और संतुलित उपयोग की : अमित कुमार
साइबर सेल ने आरोपियों के कब्जे से चार स्मार्टफोन और छह सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। पुलिस अब इन उपकरणों की तकनीकी जांच के जरिए गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और विदेश में बैठे साइबर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। https://www.instagram.com/reel/Dcc8WwCt3pg/?igsi=MXM0cWIzMmJremcxcQ==
60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट की मंजूरी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठग लोगों को पुलिस, जांच एजेंसियों या अन्य सरकारी विभागों का अधिकारी बनकर डराते हैं और फिर बैंक खातों से रकम ट्रांसफर कराते हैं। दिल्ली पुलिस की जांच अब इस गिरोह से जुड़े अन्य बैंक खातों, लेन-देन और आरोपियों के संपर्कों पर केंद्रित है।





Total Users : 124522
Total views : 156882