रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, परिवहन निगम ने कसी कमर

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

 

लखनऊ, 25 अगस्त 2026। रक्षाबंधन पर्व पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश सरकार की ओर से रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन निगम ने पर्व के दौरान महिलाओं के सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा देने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए अधिकारियों को बसों के बेहतर रखरखाव और सुरक्षित संचालन के कड़े निर्देश दिए हैं।

एआई अवसरों का नया द्वार, जरूरत है जागरूकता और संतुलित उपयोग की : अमित कुमार

परिवहन मंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन पर महिलाओं और बच्चों समेत यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की संभावना है। ऐसे में रोडवेज बसों का संचालन सुरक्षित, सरल और सुविधाजनक तरीके से किया जाए। सभी बसों की फिटनेस और तकनीकी स्थिति की पहले ही जांच कर ली जाए और किसी भी खराब अथवा असुरक्षित बस को सड़क पर न उतारा जाए।

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट की मंजूरी

नशे में ड्यूटी पर मिले तो होगी सख्त कार्रवाई     https://www.facebook.com/share/v/1BHsWVwxmi/

मंत्री ने बस चालकों, परिचालकों और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी से पहले आवश्यक जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी चालक या परिचालक नशे की हालत में ड्यूटी पर नहीं होना चाहिए। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्राइवेट बस, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन अनिवार्य

रक्षाबंधन के दौरान निजी बसों के संचालकों को अपने चालकों और परिचालकों का पुलिस/चरित्र सत्यापन कराने तथा संबंधित अभिलेख सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। टैक्सी और ई-रिक्शा संचालकों को भी केवल सत्यापित और सक्षम चालकों से ही वाहन चलवाने को कहा गया है।  https://www.facebook.com/share/v/1EL8Y39UNM/

सुप्रीम कोर्ट में आज झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन मामले की सुनवाई

इसके साथ ही किसी भी सार्वजनिक वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने पर रोक रहेगी। परिवहन अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।https://www.facebook.com/share/v/1EKa39wKUp/

ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग पर होगी कार्रवाई

न्यूयॉर्क में गोलीबारी में भारतीय नागरिक की मौत, वाणिज्य दूतावास ने जताया गहरा शोक

परिवहन मंत्री ने जिला प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय कर सड़क सुरक्षा, रूट डायवर्जन और यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। वाहनों की निर्धारित गति सीमा की निगरानी की जाएगी। ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, माल वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉली में यात्रियों के अनधिकृत परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं

रायबरेली में CM योगी ने मनाई अवध केसरी राणा बेनी माधव बख्श सिंह की जयंती, स्मृति सभागार का किया लोकार्पण

वहीं अत्यधिक ध्वनि वाले डीजे सिस्टम के इस्तेमाल और वाहनों की मूल संरचना में अवैध बदलाव के खिलाफ भी प्रवर्तन अभियान चलाने को कहा गया है।

H1N1 का कोई नया स्ट्रेन नहीं मिला, घबराने की जरूरत नहीं: ICMR

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त रोडवेज यात्रा के साथ सरकार ने सुरक्षित परिवहन को प्राथमिकता दी है। परिवहन विभाग का जोर इस बात पर है कि त्योहार के दौरान बहनों की यात्रा न केवल निशुल्क हो, बल्कि सुरक्षित और सुगम भी रहे।

Our Visitor

1 2 4 5 2 2
Total Users : 124522
Total views : 156882