रामपुर में आजाद समाज पार्टी को मजबूत करने पर जोर, कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • नगर अध्यक्ष फैजान खां बोले—पार्टी की नीतियों पर चलकर लोगों को न्याय दिलाने का करेंगे प्रयास

रामपुर। आजाद समाज पार्टी की रामपुर में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक में नगर अध्यक्ष फैजान खां ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान कई लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई।

नगर अध्यक्ष फैजान खां ने कहा कि आजाद समाज पार्टी की नीतियों पर चलते हुए लोगों को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि रामपुर में पार्टी की ओर से प्रत्याशी उतारे जाने पर उन्हें जनता का समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशियों को अधिक से अधिक मतों से जिताने के लिए संगठन को मजबूत करना जरूरी है।

फैजान खां ने पार्टी को मजबूत बनाने के प्रयासों के लिए जिलाध्यक्ष का आभार भी व्यक्त किया। बैठक के दौरान संगठन विस्तार और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।

रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता, रामपुर

[wps_visitor_counter]