- शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों को दी शुभकामनाएं
- यूपी की प्राचीन ज्ञान परंपरा का किया उल्लेख
लखनऊ, 5 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेल्फी वीडियो साझा कर शिक्षकों के योगदान को रेखांकित किया।
दिल्ली: नाबालिग छात्रा और उसके पिता के खिलाफ FIR की मांग, हिंदू संगठन पहुंचा संसद मार्ग थाना
उन्होंने कहा कि शिक्षक उत्तर प्रदेश की गौरवशाली ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा, तकनीक और नवाचार से जोड़कर नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे हैं।
काशी से नैमिषारण्य तक ज्ञान की समृद्ध परंपरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्राचीन काल से ही ज्ञान, साधना और संस्कारों की पावन भूमि रहा है। काशी ने दुनिया को ज्ञान का प्रकाश दिया, वहीं सारनाथ में भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश दिया। अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज भी भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रमुख केंद्र रहे हैं।
टोल प्लाजा पर गुप्त सॉफ्टवेयर से वसूली का आरोप, सात राज्यों में 14 ठिकानों पर ED की छापेमारी
उन्होंने शुकतीर्थ और नैमिषारण्य की ऐतिहासिक ज्ञान परंपरा का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, शुकतीर्थ में महर्षि शुकदेव जी ने श्रीमद्भागवत का वाचन किया था, जबकि नैमिषारण्य में 88 हजार ऋषियों की साधना ने भारतीय ज्ञान परंपरा को समृद्ध किया। इसी परंपरा से आयुर्वेद, अध्यात्म, दर्शन और भारतीय ज्ञान-विज्ञान की अनेक धाराएं विकसित हुईं।
तकनीक और नवाचार से शिक्षा को नया आयाम
सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश के शिक्षक इसी गौरवशाली विरासत को आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं। तकनीक, नवाचार और बदलते शैक्षिक तरीकों के माध्यम से शिक्षक विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी शिक्षकों और गुरुजनों का अभिनंदन करते हुए कहा कि नई पीढ़ी के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य और मंगलमय जीवन की कामना की।
दिल्ली: नाबालिग छात्रा और उसके पिता के खिलाफ FIR की मांग, हिंदू संगठन पहुंचा संसद मार्ग थाना





Total Users : 127567
Total views : 162009