पुतिन पहुंचे नई दिल्ली, 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
  • PM मोदी से द्विपक्षीय वार्ता में व्यापार, ऊर्जा और रणनीतिक साझेदारी पर होगी चर्चा

नई दिल्ली, 11 सितंबर। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंच गए। एयरपोर्ट पर भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया। पुतिन की भारत यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब भारत 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात पर निगाहें

भारत दौरे के दौरान राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा होने की संभावना है। भारत और रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना भी बातचीत के प्रमुख विषयों में रहेगा।

BRICS के मंच पर वैश्विक मुद्दों पर मंथन

18वां BRICS शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा। भारत इस वर्ष BRICS की अध्यक्षता कर रहा है। सम्मेलन में सदस्य देशों के नेता वैश्विक आर्थिक सहयोग, व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा और मौजूदा भू-राजनीतिक चुनौतियों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

  • https://nationstationnews.com/cji-surya-kant-14-year-old-girl-threat-jantar-mantar-supreme-court/

भारत-रूस संबंधों के लिहाज से भी पुतिन की यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन इससे पहले अगस्त 2026 में बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात कर चुके हैं, जहां दोनों नेताओं ने रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, व्यापार और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की थी।

आगरा में पुलिसकर्मियों पर वसूली के गंभीर आरोप, विधायक ने पुलिस आयुक्त से की शिकायत

 

Our Visitor

1 2 7 5 6 2
Total Users : 127562
Total views : 162004