5,585 आवेदनों की समीक्षा के बाद 16 अभ्यर्थियों से हुआ विस्तृत संवाद, चयन समिति ने न्यास को भेजे तीन योग्य प्रत्याशियों के नाम
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि CEO के चयन के लिए व्यापक, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम प्रक्रिया अपनाई गई।
ट्रस्ट के अनुसार CEO पद के लिए प्राप्त 5,585
आवेदनों की समीक्षा की गई। इसके बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण में 16 अभ्यर्थियों से विस्तृत संवाद किया गया। विभिन्न स्तरों पर मूल्यांकन के बाद चयन समिति ने तीन अत्यंत योग्य प्रत्याशियों का अंतिम पैनल तैयार किया
सरकारी जमीन पर अंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर बवाल, पुलिस पर पथराव
चयन समिति ने आज CEO पद के लिए चयनित तीन योग्य प्रत्याशियों के नामों का अंतिम पैनल न्यास को सौंप दिया है। अब न्यास इस पैनल पर विचार करेगा। इसके बाद CEO के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
जल्द होगा आधिकारिक ऐलान
ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार पूरी की गई है। नए CEO के नाम की आधिकारिक घोषणा जल्द किए जाने की उम्मीद है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों के संचालन में CEO की भूमिका अहम मानी जाती है।
चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार
अब नजर इस बात पर है कि तीन नामों में से किसे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी चुना जाता है।



