शिकोहाबाद में सनसनीखेज वारदात; विरोध करने पर युवती के सिर में गंभीर चोट, अस्पताल पहुंचने पर हुई मौत
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में एक युवती की होटल में मौत के मामले में पुलिस जांच के बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नितिन उर्फ राहुल यादव ने जन्मदिन मनाने के बहाने अपनी प्रेमिका को होटल बुलाया था। वहां कथित तौर पर उसने शक्तिवर्धक दवा का सेवन किया और युवती के साथ जबरन संबंध बनाए।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने शक्तिवर्धक दवा की तीन गोलियां एक साथ ली थीं। इसके बाद उसने युवती के साथ जबरन संबंध बनाए। पुलिस के मुताबिक, कुछ देर बाद उसने दोबारा संबंध बनाने का प्रयास किया, जिसका युवती ने विरोध किया।
विरोध करने पर दीवार में मारा सिर
पुलिस के अनुसार, युवती के विरोध करने पर आरोपी गुस्से में आ गया और उसने उसका सिर पकड़कर दीवार में दे मारा। युवती के सिर में गंभीर चोट आई। इसके साथ ही उसके शरीर में अंदरूनी रक्तस्राव होने की बात भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई है। हालत बिगड़ने पर आरोपी अपने साथी अभिषेक के साथ युवती को देर रात अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी कैमरों से पुलिस पहुंची आरोपी तक
घटना के बाद पुलिस ने होटल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने नितिन उर्फ राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और हत्या समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। आरोपी के साथी अभिषेक की तलाश भी की जा रही है।
गुरुग्राम में नौकरी करती थी युवती
बस्ती में थाना प्रभारी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला शव
पुलिस के मुताबिक, मृतका करीब 21 वर्ष की थी और गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। वह रक्षाबंधन के अवसर पर घर लौट रही थी। शिकोहाबाद पहुंचने के बाद वह अपनी सहेली के यहां रुकने वाली थी, लेकिन आरोपी उसे जन्मदिन के बहाने होटल ले गया।
लखनऊ: CM योगी से जयंत चौधरी की शिष्टाचार भेंट, कल बहराइच में रेल सेवा की देंगे बड़ी सौगात
पुलिस जांच जारी
मेरठ में पुलिस कार्रवाई का मामला गरमाया, अखिलेश यादव से मिले मोहित जाटव और दिग्विजय भाटी
मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस आरोपी के साथी की भूमिका की भी जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल रहा और परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।





Total Users : 124531
Total views : 156914