गिरिडीह भवन निर्माण मजदूर संघ की नई जिला कमिटी गठित

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

भारतीय मजदूर संघ के भवन निर्माण कामगार यूनियन, गिरिडीह जिला की नई जिला कमिटी का गठन सरिया थाना क्षेत्र के खूटा गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरिडीह जिला के चेंगरो निवासी श्री सुरेश पंडित ने की।

रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, परिवहन निगम ने कसी कमर

कार्यक्रम का संचालन भवन निर्माण प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विश्वनाथ पंडित ने किया। वहीं भारतीय मजदूर संघ के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं संगठन के विशेष पहलुओं पर रांची जिला मंत्री श्री राजेश बर्णवाल ने विस्तार से चर्चा-परिचर्चा की।

एआई अवसरों का नया द्वार, जरूरत है जागरूकता और संतुलित उपयोग की : अमित कुमार

नवगठित कमिटी के कार्यक्रम में भवन निर्माण कामगार यूनियन अनुमंडल कोषाध्यक्ष श्री रामाशीष राम, रांची से ,महेश पंडित, चेंगरो गिरिडीह से देगलाल पंडित, खूब लाल पंडित, नखी लाल पंडित, सुरेश पंडित, धनेश्वर पंडित, द्वारिका पंडित, वासुदेव पंडित, मगरा पंडित, निर्मल पंडित, रामचंद्र पंडित सहित खूटा, गिरिडीह क्षेत्र के मजदूर एवं महिला मजदूर उपस्थित रहे।

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट की मंजूरी

रांची जिला मंत्री मुख्य प्रभारी श्री राजेश बर्णवाल ने निर्माण मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने मजदूरों के हक एवं अधिकारों की रक्षा, सरकारी योजनाओं का लाभ तथा भारतीय मजदूर संघ के मुख्य उद्देश्य “राष्ट्रहित, उद्योगहित एवं मजदूरहित” पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि यत्र-तत्र बिखरे हुए मजदूरों को संगठित होकर संवैधानिक रीति से तथा प्रशासन की छत्रछाया में रहते हुए अपने न्याय के लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए। संगठन के माध्यम से मजदूरों की समस्याओं का समाधान कराने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। https://www.facebook.com/share/v/1BHsWVwxmi/

नवगठित कमिटी के अध्यक्ष श्री दयाल चंद पंडित ने आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से कमजोर मजदूरों तथा महिला मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने मजदूरों को “बनो, संगठित हो, संघर्ष करो, न्याय पाओ और न्याय दिलाओ” के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

सुप्रीम कोर्ट में आज झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन मामले की सुनवाई

नई जिला कमिटी के गठन से भवन निर्माण क्षेत्र के मजदूरों में संगठन, एकता एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता की नई उम्मीद जगी है। अजय चौरसिया की रिपोर्ट

Our Visitor

1 2 4 5 2 4
Total Users : 124524
Total views : 156889