पुलिसकर्मियों को टाटा कार खरीदने पर मिलेगी विशेष छूट

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • वर्तमान और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ रक्त संबंधी परिजनों को भी मिलेगा लाभ
  • ICE और EV दोनों कारों पर छूट, लेकिन मॉडलवार डिस्काउंट अभी स्पष्ट नहीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी के कर्मचारियों के लिए वाहन खरीद से जुड़ी राहत की खबर है। केंद्रीय क्रय समिति, उत्तर प्रदेश पुलिस एवं पीएसी कैंटीन की ओर से जारी आदेश के अनुसार टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में पुलिस कर्मियों और उनके परिवार के लिए कार खरीद पर विशेष रियायत देने की पेशकश की गई है।

केंद्रीय क्रय समिति के अध्यक्ष एवं पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी मध्य जोन लखनऊ की ओर से 12 अगस्त 2026 को जारी पत्र में बताया गया है कि टाटा मोटर्स की ओर से 5 अगस्त 2026 को भेजे गए पत्र के माध्यम से यह प्रस्ताव दिया गया है।

आदेश के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस एवं पीएसी में कार्यरत तथा सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों और उनके रक्त संबंधी (Blood Relation) परिजनों को विशेष छूट का लाभ दिया जाएगा। यह छूट आंतरिक दहन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की खरीद पर प्रस्तावित है।

UPI पेमेंट पर चार्ज की चर्चा के बीच बड़ा अपडेट, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद सरकार को मिला कानूनी आधार

इस संबंध में केंद्रीय क्रय समिति ने प्रदेश की विभिन्न पुलिस एवं पीएसी वाहिनियों के कैंटीन अधीक्षकों/मास्टर कैंटीन एवं सेनानायकों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित पुलिस कर्मियों और उनके पात्र परिजनों तक इस योजना की जानकारी पहुंचाई जाए तथा टाटा मोटर्स की ओर से उपलब्ध कराई जा रही विशेष रियायत का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

SBI के बचत खाताधारकों के लिए बड़ा बदलाव, चार से ज्यादा कैश निकासी पर लगेगा शुल्क

आदेश की प्रतिलिपि पुलिस मुख्यालय और संबंधित अधिकारियों को भी सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। हालांकि, पत्र में छूट की सटीक प्रतिशत राशि अथवा मॉडलवार डिस्काउंट का उल्लेख नहीं किया गया है। ऐसे में कार खरीदने वाले पात्र पुलिस कर्मियों को वास्तविक छूट और पात्रता की शर्तों के लिए संबंधित कैंटीन अथवा टाटा मोटर्स से जानकारी लेनी होगी।

लखनऊ में शहीद पथ पर भीषण हादसा, DIG हेमराज मीणा की कार आगे-पीछे से टकराई

खास बात यह है कि योजना में सिर्फ वर्तमान पुलिसकर्मी ही नहीं, बल्कि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों और उनके रक्त संबंधी परिजनों को भी शामिल किया गया है।

Our Visitor

1 2 4 5 2 5
Total Users : 124525
Total views : 156890