क्रॉस चेकिंग में बिना टिकट यात्रियों की भरमार,5 सवारी बिना टिकट पकड़ी गई 

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • किराया लेने के बावजूद यात्रियों को टिकट जारी नहीं करने का मामला, जांच में सामने आई परिचालक की लापरवाही
  • दो मामलों में ₹1,810 और ₹2,490 की प्रशमन राशि, कुल ₹4,240 वसूले गए

क्रॉस चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग की जांच में कंडक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जांच टीम ने बस संख्या UP 78LT 0057 जिसके चालक भोजपाल व महिला परिचालक प्रियांशी शुक्ला को बस में सफर कर रहे पांच यात्रियों को बिना टिकट यात्रा कराते हुए पकड़ा। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यात्रियों से किराया लेने के बावजूद कंडक्टर ने उन्हें टिकट जारी नहीं किए थे। मामले में कंडक्टर से जुर्माने की वसूली किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

दो मामलों में पांच यात्री बिना टिकट मिले

निरीक्षण के दौरान एक मामले में दो और दूसरे मामले में तीन यात्री, यानी कुल पांच यात्री बिना टिकट पाए गए। जांच में यात्रियों के टिकट नहीं होने की पुष्टि के बाद विभागीय टीम ने मामले को गंभीरता से लिया।

निरीक्षण में इन मामलों में प्रशमन/जुर्माने की धनराशि भी लगाया गया है। दो यात्रियों के मामले में ₹1,810 और तीन यात्रियों के मामले में ₹2,490 की राशि,कुल प्रशमन राशि ₹4,240 वसूली गई है।

रोडवेज बस में 15 यात्री बिना टिकट—मुख्यालय प्रवर्तन दल की चेकिंग ने खोली व्यवस्था की पोल

टिकट नहीं देना कंडक्टर पर पड़ा भारी

पांच यात्रियों को टिकट जारी नहीं किए जाने के मामले में परिचालक की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की गई है। मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि टिकट जारी करना परिचालक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे में क्रॉस चेकिंग के दौरान एक साथ पांच यात्रियों का बिना टिकट मिलना टिकट वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

लखनऊ में शहीद पथ पर भीषण हादसा, DIG हेमराज मीणा की कार आगे-पीछे से टकराई

इस कार्रवाई से यह भी साफ है कि परिवहन विभाग की क्रॉस चेकिंग में बिना टिकट यात्रियों और टिकट जारी करने में लापरवाही करने वाले परिचालकों पर शिकंजा कसने की कवायद तेज है।

घोड़े पर लदी थी शराब, पुलिस चेकिंग देख मालिक फरार; पुलिस ने घोड़े को ही लिया हिरासत में

अब देखना होगा कि इस मामले में महिला परिचालक के खिलाफ ₹4,240 की प्रशमन राशि के अलावा कोई अतिरिक्त विभागीय कार्रवाई की जाती है या नहीं।

पांच यात्रियों का बिना टिकट पकड़ा जाना महज यात्रियों की गलती नहीं, बल्कि टिकट जारी करने की जिम्मेदारी संभाल रहे परिचालक की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

Our Visitor

1 2 4 5 2 5
Total Users : 124525
Total views : 156890