घोड़े पर लदी थी शराब, पुलिस चेकिंग देख मालिक फरार; पुलिस ने घोड़े को ही लिया हिरासत में

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

 

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में शराब तस्करी का एक अनोखा मामला सामने आया है। पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए तस्कर ने शराब की खेप घोड़े पर लादकर भेज दी, लेकिन पुलिस के शक के चलते उसकी पूरी योजना धरी रह गई। पुलिस ने घोड़े पर लदी करीब छह पेटी शराब बरामद की। बरामद शराब की कीमत करीब 80 से 90 हजार रुपये बताई जा रही है।

मेरठ में दरोगा पर कार्रवाई: दिन में वर्दी, रात में सोशल मीडिया लाइव—वायरल चैट के बाद निलंबन

जानकारी के मुताबिक, शराब तस्करी के लिए घोड़े पर बोरियों में शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। रास्ते में पुलिस की चेकिंग देखकर घोड़े का मालिक घबरा गया। उसने खुद को पुलिस की नजर से बचाने के लिए घोड़े को अकेला आगे भेज दिया और मौके से निकल गया। उसे उम्मीद थी कि पुलिस बिना मालिक के घोड़े की तलाशी नहीं लेगी।

आज का पंचांग, राशिफल और खास बातें: 20 अगस्त 2026

हालांकि, पुलिस को घोड़े पर लदी बोरी देखकर शक हुआ। पुलिसकर्मियों ने जब बोरी की तलाशी ली तो उसमें शराब की पेटियां बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस ने घोड़े को ही हिरासत में ले लिया और शराब जब्त कर ली।

पुलिस के मुताबिक, घटना के कुछ घंटे बाद घोड़े का मालिक भी पकड़ लिया गया। उससे शराब की तस्करी और खेप के संबंध में पूछताछ की गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

https://www.facebook.com/share/v/1byvtW4YU5/

उन्नाव में 25 लाख की लूट का खुलासा: मुठभेड़ में दो आरोपी घायल, तीसरा गिरफ्तार

इस पूरे मामले ने पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा पैदा कर दी है। तस्कर ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए घोड़े का सहारा लिया, लेकिन उसकी तरकीब आखिरकार उसी पर भारी पड़ गई।

Our Visitor

1 2 4 5 2 6
Total Users : 124526
Total views : 156893