होर्मुज पर ट्रंप का दावा, ईरान ने दिया करारा जवाब: ‘अमेरिकी इलाका’ बताने पर भड़का तेहरान

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

 

वॉशिंगटन/तेहरान। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अब दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक होर्मुज स्ट्रेट तक पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक ऐसा मैप पोस्ट किया, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट को “NEW U.S. TERRITORY” यानी नया अमेरिकी क्षेत्र बताया गया। मैप में होर्मुज स्ट्रेट के साथ ईरान, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात के आसपास का इलाका भी दिखाया गया है।

गणेशोत्सव से पहले महाराष्ट्र की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, शिंदे ने अधिकारियों को दिए निर्देश

ट्रंप के इस कदम को ईरान ने सीधे तौर पर खारिज कर दिया। ईरानी उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने अमेरिकी दावे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बताना महज एक गलतफहमी है और ट्रंप को जल्द ही यह समझ आ जाएगा कि इस समुद्री रास्ते पर अमेरिका का कोई अधिकार नहीं है। ईरानी प्रतिक्रिया में ट्रंप के दावे को लेकर खुली चुनौती का अंदाज नजर आया।

मराठा आरक्षण पर जरांगे का सरकार को अल्टीमेटम, 29 अगस्त से भूख हड़ताल की चेतावनी

मैप से बढ़ा टकराव, पहले ही दे चुके हैं कब्जे का संकेत

होर्मुज को लेकर ट्रंप की यह पहली आक्रामक टिप्पणी नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण की बात कही थी। 12 अगस्त को ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका का होर्मुज पर “पूर्ण नियंत्रण” है और अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को उन्होंने “WALL OF STEEL” बताया था।

रोडवेज फैमिली पास बिना बस में मुफ्त यात्रा नहीं, आदेश ज़ारी

इसके बाद 14 अगस्त को ट्रंप ने संकेत दिया था कि अमेरिका जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिकी क्षेत्र घोषित कर सकता है। अब सोशल मीडिया पर मैप पोस्ट कर उन्होंने अपने दावे को और आक्रामक रूप दे दिया है।

तमिलनाडु में किसानों को बड़ी राहत, 75 हजार रुपये तक के फसल ऋण की पूरी माफी

दुनिया की तेल सप्लाई पर सीधा असर

CJP कार्यकर्ता के पिता की मौत का मामला गरमाया, स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाने के बाद हमले का आरोप

होर्मुज स्ट्रेट सिर्फ अमेरिका और ईरान के बीच विवाद का मुद्दा नहीं है। यह वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। यहां तनाव बढ़ने का सीधा असर तेल की कीमतों, समुद्री व्यापार और दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। मौजूदा संकट के बीच इस मार्ग से जहाजों की आवाजाही भी बुरी तरह प्रभावित हुई है और तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, स्मृति ईरानी और वसुंधरा राजे को अहम जिम्मेदारी

ट्रंप की ओर से होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बताने वाला मैप पोस्ट करना ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। ट्रंप ने 18 अगस्त को कहा कि ईरान के साथ फिलहाल कोई बातचीत चल नहीं रही है और न ही कोई वार्ता निर्धारित है। ऐसे में होर्मुज को लेकर नया दावा दोनों देशों के बीच तनाव को और भड़का सकता है।

ईरान मुद्दे पर ओमान को ट्रंप की चेतावनी, सैन्य कार्रवाई की धमकी से खाड़ी में तनाव

अब सवाल सिर्फ होर्मुज पर नियंत्रण का नहीं, बल्कि यह है कि ट्रंप के इस दावे के बाद ईरान क्या कदम उठाता है। समुद्री रास्ते पर बढ़ता यह टकराव वैश्विक तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए भी बड़ा खतरा बनता जा रहा है।

Our Visitor

1 2 4 5 3 8
Total Users : 124538
Total views : 156925