अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र में रविवार को IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 95 वर्षीय मां इंद्रावती की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उनका शव घर के अंदर तख्त पर पड़ा मिला। मुंह से हल्का खून निकला था, जबकि शरीर से सोने के जेवर गायब मिले। घर का अन्य सामान व्यवस्थित मिला, जिससे वारदात को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
BJP की ‘नई टीम’ पर बड़ा सस्पेंस: युवा चेहरों से बदलेगा संगठन का चेहरा, इसी महीने फेरबदल के संकेत
इंद्रावती घर में अकेली रहती थीं। उनके पति की करीब डेढ़ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। रविवार सुबह नौकरानी घर पहुंची तो महिला को मृत देखकर आसपास के लोगों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतका के बेटे IPS आशुतोष मिश्रा वर्तमान में लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में SP मुख्यालय के पद पर तैनात हैं। सूचना मिलने के बाद वह करीब दोपहर तीन बजे गांव पहुंचे। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।https://www.facebook.com/share/v/1B7vu76ip7/
परिवहन निगम के आउटसोर्स कार्मिकों को बड़ी राहत, मानदेय में 5% की बढ़ोतरी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब घर में जबरन प्रवेश, चोरी हुए जेवर और हत्या के कारणों समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल से अन्य सामान के सुरक्षित मिलने के कारण वारदात के पीछे सिर्फ लूट थी या कोई अन्य वजह, यह भी जांच का अहम हिस्सा है।
घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर मालीपुर थाना क्षेत्र में हुई है। 95 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात से जुड़े तथ्यों को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।





Total Users : 124538
Total views : 156925