- तेज दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना, मृतक की पहचान नहीं
लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र के सालेहनगर चौराहे पर शुक्रवार को सड़क किनारे खड़ी एक लावारिस कार से शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। कार से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे धंसाव मामले में NHAI की बड़ी कार्रवाई, PNC इंफ्राटेक को नोटिस
सूचना मिलते ही आशियाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार का दरवाजा खोलकर तलाशी ली। जांच के दौरान कार के अंदर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक अनुमान है कि शव कई दिनों से कार के भीतर पड़ा था, जिसके कारण उसमें से तेज दुर्गंध आ रही थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस वाहन के पंजीकरण, मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई।


