पंचायत और निकाय चुनाव की आहट! 15 अगस्त के बाद कभी भी लागू हो सकती है आचार संहिता, विभागों में बढ़ी हलचल

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

 

 

  • सरकार और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज होने के संकेत, उद्घाटन-शिलान्यास के कार्यक्रमों को जल्द पूरा करने के दिए जा रहे मौखिक निर्देश।

https://www.facebook.com/share/v/19CPzxnRpj/

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। हालांकि चुनाव आयोग या राज्य सरकार की ओर से अभी तक चुनाव कार्यक्रम अथवा आचार संहिता को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन प्रशासनिक हलकों में यह चर्चा तेज है कि 15 अगस्त के बाद किसी भी समय चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है।

लखनऊ एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, रातभर चला हाई अलर्ट ऑपरेशन

सूत्रों के अनुसार सरकार की ओर से सभी जिलाधिकारियों, जिला परिषदों और नगरीय निकायों को संकेत दिए गए हैं कि जिन विकास कार्यों का उद्घाटन, शिलान्यास या लोकार्पण कराया जाना है, उन्हें 15 अगस्त से पहले पूरा कर लिया जाए। यही वजह है कि विभिन्न विभागों में लंबित परियोजनाओं को तेजी से अंतिम रूप देने और कार्यक्रम तय करने की कवायद शुरू हो गई है।

बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में प्रदेशभर में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का बड़ा दौर देखने को मिल सकता है। स्थानीय प्रशासन भी जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने में जुटा हुआ है।

रायबरेली सेंट्रल बार चुनाव: पांच दौर की जंग के बाद सुरेश यादव अध्यक्ष, संजय सिंह कछवाह बने महामंत्री

यह स्पष्ट करना जरूरी है कि अब तक चुनाव आयोग की ओर से चुनाव की तारीखों या आचार संहिता लागू होने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में 16 अगस्त के बाद आचार संहिता लागू होने की चर्चा फिलहाल प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चल रही संभावनाओं पर आधारित है।

शिक्षा मंत्रालय से मुक्त होने के बाद धर्मेंद्र प्रधान को मिल सकती है भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी, यूपी चुनाव की कमान सौंपे जाने की चर्चा

यदि आगामी दिनों में चुनाव कार्यक्रम घोषित होता है, तो उसके साथ ही नई परियोजनाओं की घोषणा, शिलान्यास और उद्घाटन जैसे सरकारी कार्यक्रमों पर चुनाव आचार संहिता के नियम लागू हो जाएंगे। ऐसे में सरकार और विभाग समय रहते विकास कार्यों को पूरा कराने में जुटे हुए दिखाई दे रहे हैं।

Our Visitor

1 2 4 5 4 7
Total Users : 124547
Total views : 156943