बार की ‘महापंचायत’ का फैसला: सुरेश यादव बने अध्यक्ष, संजय सिंह कछवाह के हाथ महामंत्री की कमान
रायबरेली। जिले की सबसे प्रतिष्ठित अधिवक्ता संस्था सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही दीवानी कचहरी परिसर जीत के नारों से गूंज उठा। अध्यक्ष पद पर हुए कड़े मुकाबले में सुरेश चंद्र यादव ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि महामंत्री पद पर संजय सिंह कछवाह ने एकतरफा बढ़त बनाए रखते हुए विजय हासिल की ।
मतगणना रविवार सुबह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर कई चरणों तक कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंतिम दौर में सुरेश यादव ने बढ़त कायम रखते हुए जीत अपने नाम कर ली। वहीं महामंत्री पद पर संजय सिंह कछवाह ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी और बड़े अंतर से विजयी घोषित किए गए।
कोयला से शिक्षा तक… कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें सौंपी गई देश की सबसे अहम जिम्मेदारी?
अन्य प्रमुख पदों पर भी नए चेहरे
- अध्यक्ष: सुरेश चंद्र यादव
- महामंत्री: संजय सिंह कछवाह
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अनूप श्रीवास्तव
- संयुक्त मंत्री: दिवाकर सिंह , विप्लेश श्रीवास्तव
- उपाध्यक्ष: संजय शर्मा
जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं से विजेताओं का स्वागत किया। कचहरी परिसर में मिठाइयां बांटी गईं और देर तक जश्न का माहौल बना रहा। अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी बार की समस्याओं के समाधान और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाएगी।


