- “शांतिपूर्ण मतदान के साथ रायबरेली बार एसोसिएशन चुनाव का अहम चरण पूरा, अब परिणाम का इंतजार।”
रायबरेली।
रायबरेली बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के चुनाव के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ। सुबह से ही सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। अधिवक्ता भाइयों ने पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा, शीर्ष नेतृत्व ने एकजुटता का दिया संदेश
मतदान के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। पूरे दिन कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। चुनाव अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के सहयोग से मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
अब सभी की निगाहें मतगणना और चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, जिनसे बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन होगा।
https://www.facebook.com/share/v/1NtXo96Nof/
Author: nationstationnews
Views: 891


