दयानंद पीजी कॉलेज में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ का आयोजन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिला बल

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

बछरावां (रायबरेली)। दयानंद पीजी कॉलेज, बछरावां में रविवार को ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बछरावां नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह (रामजी) रहे।

फाइल फोटो

मुख्य अतिथि का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिशिर श्रीवास्तव, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना श्रीवास्तव, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. शालिनी, हिंदी विभाग के डॉ. विनय सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने किया।

https://whatsapp.com/channel/0029Va7KAnQGufJ3nPTdjp03/1034

कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री के आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

https://whatsapp.com/channel/0029Va7KAnQGufJ3nPTdjp03/1032

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित और संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वहीं राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरणीय चुनौतियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण है।

https://whatsapp.com/channel/0029Va7KAnQGufJ3nPTdjp03/1031

मुख्य अतिथि शिवेंद्र सिंह (रामजी) ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान आज जन-आंदोलन का रूप ले चुका है और प्रत्येक नागरिक को इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए।

https://whatsapp.com/channel/0029Va7KAnQGufJ3nPTdjp03/1030

  • कार्यक्रम में धर्मेंद्र अवस्थी, भूपेंद्र, सुखवीर सिंह, प्रवीण शुक्ला, शैलेन्द्र, राहुल चौरसिया सहित महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Our Visitor

1 1 3 1 4 2
Total Users : 113142
Total views : 141077