- कॉलेज छात्रा संग घूमने निकला 108 एंबुलेंस ड्राइवर, सायरन बजाकर बनाई सड़क—पकड़े जाने पर बोला “बहन है”
- मरीजों की जिंदगी बचाने वाली सेवा बनी मौज-मस्ती का जरिया, शिकायत के बाद तत्काल कार्रवाई
न्यूज डेस्क:
सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती ‘108’ एंबुलेंस… सायरन की आवाज सुनकर लोग रास्ता खाली करते गए, क्योंकि सभी को लगा कि अंदर कोई गंभीर मरीज जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा होगा। लेकिन जब सच्चाई सामने आई, तो हर कोई हैरान रह गया।
दरअसल, एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था, बल्कि ड्राइवर एक कॉलेज छात्रा के साथ सैर-सपाटे पर निकला था। सायरन का इस्तेमाल कर ट्रैफिक से बचते हुए वह शहर में घूम रहा था। सूचना मिलने पर जब एंबुलेंस को रोका गया, तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था।
https://www.instagram.com/reel/DXgjuYsk9hL/?igsh=Zmo2NHhpYmxsOHY=
पूछताछ में ड्राइवर ने सफाई देते हुए कहा कि छात्रा उसकी “बहन” है, लेकिन जांच में उसकी बातों पर भरोसा नहीं किया गया। मामला सामने आते ही संबंधित विभाग ने सख्त रुख अपनाया और ड्राइवर को तुरंत नौकरी से निकाल दिया गया।
https://www.facebook.com/share/v/1DoLwGHywx/
क्या आपातकालीन सेवाओं का इस तरह दुरुपयोग करने वालों पर सिर्फ नौकरी जाने तक ही कार्रवाई काफी है?
क्योंकि एक फर्जी सायरन, किसी असली मरीज की जान पर भारी पड़ सकता है।
यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट 2026: टॉप-3 में बेटियों का जलवा, छह छात्र-छात्राओं ने बनाई जगह
‘108’ एंबुलेंस सेवा आम लोगों के लिए जीवनरेखा मानी जाती है। ऐसे में इस तरह की लापरवाही न सिर्फ सिस्टम पर सवाल उठाती है, बल्कि लोगों के भरोसे को भी तोड़ती है।





Total Users : 113142
Total views : 141077