शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR के बाद हलचल, वाराणसी में डेरा डाले प्रयागराज पुलिस

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

वाराणसी/प्रयागराज। बच्चों के यौन शोषण के आरोप में FIR दर्ज होने के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। FIR के बाद से ही प्रयागराज पुलिस की एक टीम पिछले तीन दिनों से वाराणसी में डेरा डाले हुए है, लेकिन अब तक आश्रम पहुंचकर औपचारिक पूछताछ नहीं की गई है।

Bareilly Police में अनुशासन का डंडा

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस बिना ठोस तैयारी के कोई कदम नहीं उठाना चाहती। हाई-प्रोफाइल मामला होने के कारण हर पहलू पर कानूनी राय ली जा रही है और सबूतों को मजबूत करने पर जोर है। बताया जा रहा है कि पुलिस फिलहाल शंकराचार्य से जुड़े दस्तावेज़, गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्य जुटाने में लगी है।

https://youtube.com/shorts/DF4o2EFV5r4?feature=share

फूंक-फूंककर कदम रख रही पुलिस

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है। माना जा रहा है कि पूरी तैयारी और होमवर्क के बाद ही शंकराचार्य या उनके करीबी शिष्यों से पूछताछ की जाएगी, ताकि जांच में किसी तरह की कानूनी चूक न हो।

PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त से पहले बड़ा संकेत: खाद सब्सिडी में बदलाव की तैयारी, इन किसानों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

आश्रम में सन्नाटा, समर्थकों में हलचल

इधर आश्रम परिसर में सन्नाटा पसरा है, जबकि समर्थकों और विरोधियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन भी कानून-व्यवस्था को लेकर सतर्क है। किसी भी संभावित प्रतिक्रिया से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

UPSRTC : निगम के नियमित को एरियर से एडवांस, संविदा को सिर्फ इंतज़ार!

आगे क्या?

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि प्रयागराज पुलिस कब औपचारिक रूप से आश्रम पहुंचकर पूछताछ शुरू करती है। क्या जल्द होगी कार्रवाई, या और सबूत जुटाए जाएंगे — यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

Our Visitor

1 0 7 9 0 9
Total Users : 107909
Total views : 131093