- मोदी–योगी पर टिप्पणी के केस में नाम हटाने के बदले मांगी थी घूस
- विजिलेंस ट्रैप में थानेदार जयपाल सिंह रावत गिरफ्तार
न्यूज़ डेस्क
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विजिलेंस टीम ने थानेदार जयपाल सिंह रावत को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ी कथित अभद्र टिप्पणी के एक मुकदमे से जुड़ा हुआ है।
बड़ी राहत | संविदा चालकों को बढ़ा भुगतान, अब प्रति किमी मिलेंगे ज्यादा रुपये
जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद पुलिस ने राकेश बिट्टू के खिलाफ यह कहते हुए केस दर्ज किया था कि उन्होंने मोदी–योगी पर अभद्र टिप्पणी की है। इस पर राकेश बिट्टू ने साफ तौर पर आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने कहीं भी ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की, और पुलिस से सबूत दिखाने की मांग की।
नाम हटाने के बदले मांगी गई रिश्वत
आरोप है कि इसी केस में राकेश बिट्टू का नाम हटाने के लिए थानेदार जयपाल सिंह रावत ने 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। पीड़ित ने मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग से की, जिसके बाद पूरी योजना बनाकर ट्रैप लगाया गया।
भारत-अमेरिका व्यापार रिश्तों में बड़ी राहत, अब सिर्फ 18% टैरिफ
रंगेहाथ गिरफ्तारी
विजिलेंस टीम ने तय योजना के तहत जैसे ही थानेदार ने रिश्वत की रकम ली, उसी वक्त उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। मौके पर ही विजिलेंस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और आरोपी थानेदार को हिरासत में ले लिया।
विभाग में मचा हड़कंप
थानेदार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस अब यह भी जांच कर रही है कि इस तरह के मामलों में कहीं और भी तो लेन-देन नहीं हुआ और क्या इस केस में किसी अन्य अधिकारी की भूमिका है।
30 हजार रुपये घूस लेने के आरोप में दरोगा और सिपाही सस्पेंड, IG की भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई
आगे की कार्रवाई जारी
फिलहाल आरोपी थानेदार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस का कहना है कि जांच के आधार पर सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
यह कार्रवाई एक बार फिर दिखाती है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार और जांच एजेंसियां सख्त रुख अपनाए हुए हैं।




Total Users : 107913
Total views : 131097