- आज संसद में पेश होगा देश का आम बजट, आम आदमी की उम्मीदों पर टिकी निगाहें
न्यूज़ डेस्क
नई दिल्ली।देश का आम बजट आज संसद में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार बजट पेश करेंगी। बजट को लेकर आम जनता से लेकर कारोबारी वर्ग तक में जबरदस्त उत्सुकता है। हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि यह बजट आम लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा या फिर महंगाई और टैक्स के बोझ से रुलाएगा।
व्यापारियों को बड़ी राहत की उम्मीद
बजट से पहले व्यापारियों में खासा उत्साह है। खासकर छोटे और मध्यम कारोबारियों को टैक्स में राहत और आसान नियमों की उम्मीद है। व्यापारिक संगठनों का कहना है कि बीते कुछ समय से बढ़ती लागत और मंदी के असर ने कारोबार को प्रभावित किया है, ऐसे में बजट से ठोस कदमों की दरकार है।
सोने-चांदी की कीमतों से परेशान सराफा कारोबारी
लगातार बढ़ती सोने-चांदी की कीमतों ने सराफा व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उनकी मांग है कि इंपोर्ट ड्यूटी और टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव कर बाजार को राहत दी जाए, ताकि ग्राहकी बढ़ सके और कारोबार को गति मिले।
जजों पर दबाव का आरोप: इलाहाबाद हाईकोर्ट की यूपी पुलिस पर सख्त टिप्पणी, CJM ट्रांसफर तक की नौबत
महिला उद्यमियों और पार्टनरशिप फर्मों की खास मांग
महिला व्यापारियों और पार्टनरशिप फर्मों ने सरकार से टैक्स दरों में कटौती की मांग तेज कर दी है। उनका कहना है कि इससे न केवल महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
अब सबकी निगाहें संसद में पेश होने वाले इस बजट पर टिकी हैं। देखना यह होगा कि सरकार आम आदमी और कारोबारियों को राहत देती है या फिर आर्थिक बोझ और बढ़ता है।
रोडवेज की कार्रवाई पर हाईकोर्ट की सख्त चोट, संविदा कर्मी की तत्काल वेतन सहित बहाली




Total Users : 107914
Total views : 131099