आईसीसी ने बांग्लादेश को दिया करारा झटका, भारत में ही खेलने होंगे सभी मैच

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • आईसीसी बोर्ड मीटिंग के बाद साफ हुआ रुख, भारत से बाहर नहीं जाएंगे बांग्लादेश के मैच
  • स्वतंत्र सुरक्षा रिपोर्ट के बाद आईसीसी ने कहा– भारत में कोई खतरा नहीं
  • बीसीबी की जिद नहीं आई काम, आईसीसी ने शेड्यूल बदलने से किया इनकार


हैदराबाद
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के उस अनुरोध को खारिज कर दिया है, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत से बाहर कराने की मांग की गई थी। आईसीसी ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि टूर्नामेंट के तय शेड्यूल के अनुसार बांग्लादेश अपने सभी मुकाबले भारत में ही खेलेगा।

सिर्फ ‘गाली’ से नहीं लगेगा SC/ST एक्ट, इरादा साबित करना जरूरी

सुरक्षा समीक्षा के बाद फैसला

आईसीसी ने कहा कि भारत में बांग्लादेश टीम की सुरक्षा को लेकर विस्तृत और स्वतंत्र आकलन किया गया है। समीक्षा में यह निष्कर्ष निकला कि किसी भी वेन्यू पर खिलाड़ियों, अधिकारियों, मीडिया या फैंस के लिए कोई सत्यापित खतरा नहीं है। इसी आधार पर मैच स्थान बदलने का अनुरोध अस्वीकार किया गया।

आईसीसी-बीसीबी की बातचीत बेनतीजा

पिछले कई हफ्तों से आईसीसी और बीसीबी के बीच रचनात्मक बातचीत चल रही थी, लेकिन शेड्यूल फाइनल होने के बाद मैच शिफ्ट करना संभव नहीं होने की बात आईसीसी ने दोहराई। आईसीसी बोर्ड के अनुसार, बीसीबी एक अलग और असंबंधित घटना को आधार बनाकर अपनी भागीदारी को शर्तों से जोड़ रहा था, जिसका टूर्नामेंट की सुरक्षा व्यवस्था से कोई संबंध नहीं है।

लखनऊ चिड़ियाघर में अब जानवरों के बीच जन्मदिन! ‘पार्टी ऑन व्हील्स’ से बच्चों के लिए अनोखा अनुभव

आईसीसी बोर्ड मीटिंग में लिया गया निर्णय

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई आईसीसी बोर्ड मीटिंग में सभी सदस्यों की मौजूदगी में यह फैसला लिया गया। बैठक में वेन्यू-स्तरीय सुरक्षा योजनाएं, स्वतंत्र सुरक्षा रिपोर्ट और मेजबान अधिकारियों की औपचारिक गारंटी साझा की गई, जिनसे स्पष्ट हुआ कि भारत में बांग्लादेश टीम के लिए कोई वास्तविक खतरा नहीं है।

आईसीसी का स्पष्ट रुख

आईसीसी ने कहा कि वेन्यू और शेड्यूलिंग के फैसले ऑब्जेक्टिव सुरक्षा आकलन, मेजबान की गारंटी और सभी 20 भाग लेने वाले देशों पर समान रूप से लागू शर्तों के आधार पर होते हैं। किसी स्वतंत्र रिपोर्ट के अभाव में मैच स्थान बदलना संभव नहीं है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026: बांग्लादेश का शेड्यूल

  • 7 फरवरी: बांग्लादेश vs वेस्टइंडीज
  • 9 फरवरी: बांग्लादेश vs इटली
  • 14 फरवरी: बांग्लादेश vs इंग्लैंड (ईडन गार्डन्स, कोलकाता)
  • 17 फरवरी: बांग्लादेश vs नेपाल (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)

सूत्रों के मुताबिक, यदि बांग्लादेश टूर्नामेंट से हटने का फैसला करता है तो उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया जा सकता है, जो टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में 14वें स्थान पर है और क्वालीफाई न करने वाली सबसे ऊंची रैंक टीम है।

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 0 8
Total Users : 107908
Total views : 131091