- मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर संगठन–सरकार में मंथन अंतिम दौर में
- नए और युवा चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
न्यूज़ डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार में कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार मकर संक्रांति के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। इसे लेकर भाजपा संगठन और सरकार के स्तर पर मंथन अंतिम चरण में है।
यह भी पढ़ें
DM ने SDM को बनाया तहसीलदार, यूपी में पहली बार लिया गया बड़ा प्रशासनिक कदम
सूत्र बताते हैं कि इस विस्तार में संगठन और सरकार के बीच संतुलन साधने पर खास जोर रहेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का सरकार में समायोजन लगभग तय माना जा रहा है। माना जा रहा है कि उन्हें कैबिनेट या महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिससे पश्चिमी यूपी में संगठन को और मजबूती मिले।
इसके साथ ही सरकार युवा चेहरों को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। पहली बार विधायक बने या कम उम्र के उन विधायकों को मौका दिया जा सकता है, जिन्होंने संगठन और सरकार के कामकाज में सक्रिय भूमिका निभाई है। इससे आगामी चुनावों से पहले युवाओं और नए मतदाताओं को साधने की रणनीति भी मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें
सूत्रों के अनुसार क्षेत्रीय और जातीय संतुलन पर भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं, जबकि कुछ को हटाकर नए चेहरों को शामिल किए जाने की भी चर्चा है।
हालांकि, कैबिनेट विस्तार को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मकर संक्रांति के बाद लखनऊ में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर अंदरखाने गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर अटकलों का दौर जारी है और सभी की नजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अगले कदम पर टिकी हुई है।
यह भी पढ़ें
लाल बत्ती-हूटर के रौब में दौड़ रही ADM की गाड़ी हादसे का शिकार, शहर में मचा हड़कंप




Total Users : 107914
Total views : 131099